{"_id":"5dcf94408ebc3e54742966ea","slug":"imran-khan-once-again-criticised-india-says-its-ideology-of-hate-was-leading-to-a-serious-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान ने नफरत के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार, अतंरराष्ट्रीय समुदाय से मांगा सहयोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इमरान ने नफरत के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार, अतंरराष्ट्रीय समुदाय से मांगा सहयोग
Sat, 16 Nov 2019 11:46 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
पाकिस्तान के प्रधानंमत्री इमरान खान हर चीज के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराते रहते हैं। अपने देश की आर्थिक स्थिति ठीक करने की बजाए उनका ध्यान भारत की आलोचना करने पर रहता है। एक बार फिर उन्होंने भारत की नीतियों और नेतृत्व की आलोचना करते हुए इसे चरमपंथी विचारधारा और नस्लवाद करार दिया। एक कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्रीय शांति का झूठा दिखावा करते हुए भारत को नफरत फैलाने का जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
खान का कहना है कि भारत की नफरत की विचारधारा क्षेत्र में एक गंभीर स्थिति तक पहुंच रही है जिसके दूरगामी परिणाम सामने आ सकते हैं। पीस एंड डेवेलेपमेंट इन साउथ एशिया, मिडिल ईस्ट एंड सेंट्रल एशिया ने ने मर्गला डॉयलॉग 2019 का आयोजन किया था। जिसके समापन सत्र को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि भारत चरमपंथी विचारक और नस्लवादियों के हाथ में है जो क्षेत्र में नफरत की विचारधारा को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
खान ने एक बार फिर अतंरराष्ट्रीय समुदाय को अपना खोखला डर दिखाते हुए कहा कि भारत की वजह से क्षेत्र में काफी गंभीर परिस्थिति पैदा हो रही है। वह यहीं पर नहीं रुके और कहा, 'समय आ गया है कि अतंरराष्ट्रीय समुदाय इसमें हस्तक्षेप करें नहीं तो इसके परिणाम पूरी दुनिया को प्रभावित करेंगे। लोग डरे हुए हैं। यह सब तबाही की ओर ले जाएगा और पूरी दुनिया इससे प्रभावित होगी।' उनका यह बयान साफतौर पर दिखाता है कि जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के बाद पाकिस्तान किस कदर बौखलाया हुआ है।
विज्ञापन