फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan meets wife Bushra at Attock jail for first time since arrest

Pakistan: मक्खियों-खटमल से भरी कोठरी में बंद इमरान से मिलीं पत्नी बुशरा, कहा- सी श्रेणी की दी जा रहीं सुविधा

Fri, 11 Aug 2023 08:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 11 Aug 2023 08:58 AM IST
सार

खान के वकील नईम हैदर पंजोठा ने बताया कि 70 वर्षीय पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और उनकी पत्नी के बीच की मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। मुलाकात के बाद बुशरा ने बताया कि खान पूरी तरह से ठीक है, लेकिन उन्हें सी श्रेणी में रखा गया है। 

विज्ञापन
Imran Khan meets wife Bushra at Attock jail for first time since arrest
इमरान खान और बुशरा माणिका - फोटो : File

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उच्च सुरक्षा वाली अटक जेल की कोठरी में रखा गया है। भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने और गिरफ्तार करने के बाद खान से पहली बार गुरुवार को उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने मुलाकात की। इससे पहले सोमवार को वकील नईम हैदर पंजोठा ने भी मुलाकात की थी और दावा किया था कि उन्हें मक्खियों-खटमल से भरी कोठरी में रखा गया है।

विज्ञापन

लीगल टीम को नहीं मिलने दिया
खान के वकील नईम हैदर पंजोठा ने बताया कि 70 वर्षीय पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और उनकी पत्नी के बीच आमने-सामने की मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। मुलाकात के बाद बुशरा ने बताया कि खान पूरी तरह से ठीक है, लेकिन उन्हें सी श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद लीगल टीम को मिलने नहीं दिया गया। इस मामले को हम कल उच्च न्यायालय में उठाएंगे। बता दें, पूर्व पीएम की 48 वर्षीय पत्नी बुशरा पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। 

विज्ञापन

सोमवार की मुलाकात के बाद दावा

गौरतलब है, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेल अधिकारियों ने सोमवार को खान से उनके वकील पंजोठा से मिलने की अनुमति दी थी। पंजोठा ने मुलाकात के बाद कहा था कि खान बहुत बुरे हालातों में रह रहे हैं। उन्हें एक अंधेरे कमरे में रखा गया है, जहां खुले में शौचालय बना है। इसके अलावा दिन में मक्खियां मंडराती रहती हैं और रात में चीटियां आती हैं। किसी को उनसे मिलने नहीं दिया जाता है, जैसे कि वह कोई आतंकवादी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खान की पत्नी के कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश

उन्होंने कहा था कि खान ने उन्हें बताया कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तारी वारंट नहीं दिखाया था। साथ ही पुलिस ने लाहौर में उनकी पत्नी के कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की थी।

डेढ़ घंटे की मुलाकात से खुलासा
बता दें, पंजोठा ने पूर्व प्रधानमंत्री की दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर करने के लिए कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर लेने के लिए जेल में उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक अधिकारी की मौजूदगी में खान से करीब एक घंटे 45 मिनट तक मुलाकात की थी।

दिन-रात परेशान खान
उन्होंने कहा था कि खान बहुत बुरे हालातों में रह रहे हैं। उन्हें एक अंधेरे कमरे में रखा गया है, जहां खुले में शौचालय बना है। इसके अलावा दिन में मक्खियां मंडराती रहती हैं और रात में चीटियां आती हैं। किसी को उनसे मिलने नहीं दिया जाता है, जैसे कि वह कोई आतंकवादी हैं।

यह है मामला
गौरतलब है, इमरान खान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में इस्लामाबाद की एक निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद शनिवार को लाहौर में उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उन्हें अदालत द्वारा रावलपिंडी की अदियाला जेल में भेजे जाने का निर्देश दिए जाने के बावजूद पंजाब प्रांत की अटक जेल में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed