{"_id":"645b4ee4cc66c8608907d067","slug":"imran-khan-family-father-was-a-civil-engineer-imran-the-only-brother-among-four-sisters-three-marriages-2023-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Imran Khan Family: पिता सिविल इंजीनियर थे, चार बहनों में इकलौते भाई इमरान ने की तीन शादियां, जानें पूरे परिवार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Imran Khan Family: पिता सिविल इंजीनियर थे, चार बहनों में इकलौते भाई इमरान ने की तीन शादियां, जानें पूरे परिवार
Wed, 10 May 2023 01:31 PM IST
हिमांशु मिश्रा
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 10 May 2023 01:31 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इमरान खान और उनका परिवार
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद से इमरान समर्थक पूरे देश में बवाल कर रहे हैं। जगह-जगह पुलिस और सेना पर हमले हो रहे हैं। आगजनी और तोड़फोड़ हो रही है। पाकिस्तान सरकार के मंत्रियों और उनके समर्थकों के घर भी उपद्रवियों के निशाने पर हैं।क्रिकेटर से राजनेता और फिर प्रधानमंत्री बनने तक का सफर पूरा करने वाले इमरान निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको इमरान खान की निजी जिंदगी के बारे में बताएंगे। उनके परिवार के बारे में जानकारी देंगे। बताएंगे कि उनके परिवार में कौन क्या करता है? इमरान खान के माता-पिता से लेकर पत्नी और बच्चों तक के बारे में जानकारी देंगे। आइए जानते हैं...
इमरान खान
- फोटो :
सोशल मीडिया
शुरुआत इमरान के बचपन से करते हैं
इमरान खान का जन्म पांच अक्तूबर 1952 को लाहौर में इकरामुल्लाह खान नियाजी और शौकत खानुम के यहां हुआ। इमरान के पिता इकरामुल्लाह सिविल इंजीनियर थे। मां शौकत खानुम पाकिस्तान के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे अहमद हसन खान की बेटी थीं। अहमद हसन की गिनती पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के करीबियों में होती थी। इकरामुल्लाह के पांच बच्चे हुए। इनमें चार बेटियां और इमरान खान शामिल थे।

इमरान खान की बहनें
- फोटो :
सोशल मीडिया
चार बहनों के बीच इकलौते इमरान खान
1. रूबिना खानुम : लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से रूबिना ने पढ़ाई की है। यूनाइटेड नेशंस में कई बड़े पदों को भी संभाल चुकी हैं।
2. अलीमा खानुम : इमरान खान की दूसरी बहन अलीमा खानुम उद्यमी हैं। अलीमा लाहौर में स्थित टेक्सटाइल बाइंग हाउस की फाउंडर भी हैं। इन्होंने लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंस से 1989 में एमबीए किया है। अलीमा शौकत खानुम मेमोरियल ट्रस्ट की मार्केटिंग डायरेक्टर भी हैं।
3. उज्मा खानुम : क्वालीफाइड सर्जन हैं। लाहौर के बड़े डॉक्टरों में उज्मा की गिनती होती है।
4. रानी खानुम : इमरान खान की चौथी बहन रानी खानुम ने स्नातक किया है। रानी पाकिस्तान के कई शहरों में सामाजिक कार्य करती हैं। महिलाओं और बच्चों की शिक्षा के लिए वह काम करती हैं।

इमरान खान (फाइल फोटो)।
- फोटो :
ANI
5. इमरान खान : पांच अक्तूबर 1952 को लाहौर के एक रईस परिवार में जन्में इमरान ने 16 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट से करियर की शुरुआत की। उन्होंने 1971 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू और 1974 में वनडे डेब्यू किया था। इमरान ने 25 मार्च, 1992 को आखिरी वनडे भी इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था।
इमरान 1982 में पाकिस्तान के 13वें टेस्ट कप्तान बने। वन-डे और टेस्ट दोनों में उन्होंने 1982-1992 तक कप्तान की भूमिका अदा की। इमरान पाकिस्तान के इतिहास में इकलौते क्रिकेटर हैं, जिन्हें संन्यास लेने के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति जिया उल हक के आग्रह पर वापसी की थी।
दरअसल, उनकी कप्तानी में 1987 में पाकिस्तान को क्रिकेट वर्ल्ड सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इससे निराश इमरान ने संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि, जिया उल हक के आग्रह पर वह फिर से कप्तान बने और 1992 में पाकिस्तान को किक्रेट वर्ल्ड कप दिलाया।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो :
अमर उजाला
27 साल पहले राजनीति में आए
क्रिकेट से 1992 में संन्यास लेने के बाद 1996 में इमरान ने तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का गठन किया। बतौर राजनेता कभी उन्हें इतनी तवज्जो नहीं मिली, लेकिन 2018 में वह पाकिस्तान की सियासी कमान संभालने की कगार पर खड़े हो गए। महिलाओं और युवाओं का एक बड़ा वर्ग उनका समर्थन करने लगा। इसके पीछे बड़ी वजह आमतौर पर उनका राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में विवादों से दूर रहना बताया गया।
2002 में परवेश मुशर्रफ के सैन्य शासन के दौरान हुए आम चुनाव में पीटीआई ने पहली और एक मात्र सीट जीती। 2002 से 2007 तक इमरान ने नेशनल असेंबली में मियांवाली का प्रतिनिधित्व किया। एक बार इमरान ने राष्ट्रपति मुशर्रफ को अमरीकी राष्ट्रपति का जूता चाटने वाला बताया था। इसके बाद उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया गया था।

परवेज मुशर्रफ का निधन
- फोटो :
Social Media
मुशर्रफ के लिए की थी मृत्यदंड की मांग
2007 में मुशर्रफ ने पाकिस्तान में आपातकाल घोषित कर दिया था। इसके बाद इमरान ने मुशर्रफ के लिए मृत्युदंड की मांग की थी। मुशर्रफ ने इसे देशद्रोह माना था। इमरान को फिर से नजरबंद करने को कहा गया, लेकिन इमरान वहां से फरार हो गए। उन पर आतंकवाद अधिनियम के तहत आरोप भी लगाए गए। इमरान को डेरी गाजी खान जेल में बंद भी कर दिया गया। बाद में वह सरकार का विरोध करते हुए कई बार नजरबंद हुए। हालांकि, उन्होंने कभी सरकार से टक्कर लेना नहीं छोड़ा। इमरान खान ने दुनियाभर में चंदा इकट्ठा कर 2008 में अपनी मां शौकत खानम के नाम पर एक कैंसर अस्पताल बनवाया।

इमरान खान ने तीन शादियां कीं और एक गर्लफ्रेंड से भी बेटी हुई
सीता व्हाइट : ये कहानी 1987-88 की है। इमरान खान पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर हुआ करते थे। मैच के सिलसिले में इमरान इंग्लैंड गए थे। यहां लंदन के उक स्ट्रीट नाइट क्लब में उनकी मुलाकात सीता व्हाइट से हुई। सीता इटली की रहने वाली थीं और शादीशुदा थीं।
दोनों के बीच प्यार हो गया और कुछ समय तक अफेयर चला, लेकिन फिर अलग हो गए। आखिरी बार 1991 में दोनों को एकसाथ देखा गया था। कहा जाता है कि सीता ने इस मुलाकात में इमरान को बताया कि वह मां बनने वाली हैं। इमरान बेटा चाहते थे, इसलिए उन्होंने सीता की जांच करवाई। जांच रिपोर्ट आने पर इमरान की उम्मीदों को झटका लगा। रिपोर्ट में मालूम चला कि सीता के पेट में बेटी है।
इमरान ने अबॉर्शन करवाने को कहा, लेकिन सीता नहीं मानी। इस पर इमरान उन्हें छोड़कर चले गए। कुछ महीनों बाद सीता ने बेटी को जन्म दिया। नाम रखा टायरियन खान व्हाइट। बेटी को इमरान ने स्वीकार नहीं किया। सीता ने कानूनी लड़ाई लड़ी और कैलिफोर्निया की एक अदालत ने इमरान को टायरियन खान व्हाइट का पिता घोषित कर दिया। हालांकि, अभी भी इमरान टायरियन को अपनी बेटी नहीं मानते हैं।

जेमिमा गोल्डस्मिथ : 1995 की बात है। गर्लफ्रेंड सीता और बेटी टायरियन को छोड़कर इमरान ने 42 की उम्र में ब्रिटेन के अरबपति जेम्स गोल्डस्मिथ की बेटी जेमिमा से पहली शादी की। पेशे से पत्रकार जेमिमा ने 2004 तक इमरान के साथ रहीं। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया। शादी के वक्त जेमिमा की उम्र 21 साल थी। खान के साथ रहने के दौरान जेमिमा को सुलेमान और कासिम नाम के दो बच्चे भी हुए। वह 30 साल की उम्र में ब्रिटेन वापस लौट गईं।
रेहम खान: इमरान की दूसरी शादी छह जनवरी 2015 को रेहम खान से हुई। दोनों के बीच का ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला। रेहम एक पत्रकार हैं। रेहम की भी ये दूसरी शादी थी। इसके पहले वह एजाज रेहम से 19 साल की उम्र में शादी कर चुकी थीं। दोनों के तीन बच्चे भी हैं।
इमरान और रेहम ने शादी के नौ महीने बाद यानी 30 अक्टूबर 2015 को ही तलाक ले लिया। रेहम ने ब्रिटेन से समाजशास्त्र में स्नातक किया है। बाद में पत्रकारिता की पढ़ाई की। वह यूके में न्यूज प्रजेंटेटर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। 2013 में पाकिस्तान लौंटी और यहां एक न्यूज चैनल जॉइन कर लिया। इसी दौरान उनकी मुलाकात इमरान खान से हुई।

बुशरा बीबी: इमरान खान ने पंजाब के राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाली बुशरा बीबी से 2018 में तीसरी शादी की। बुशरा की ये दूसरी शादी थी। हाल के दिनों में पाकिस्तान की सियासत में बुशरा की खूब चर्चा हुई। आरोप लगा कि पति इमरान की कुर्सी बचाने के लिए प्रधानमंत्री आवास में बुशरा जिंदा मुर्गा जला रहीं थीं। जादू-टोना कर रहीं थीं।
बुशरा और इमरान की मुलाकात 2015 में पहली बार हुई थी। इसके बाद से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। इधर, सियासत में इमरान का कद बढ़ता रहा। बुशरा बीबी का जन्म 16 अगस्त 1974 को पाकिस्तान के पाकपट्टन शहर में हुआ था। वह पाकिस्तान के पंजाब में एक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली माने जाने वाले वट्टू खानदान से आती हैं। पहले पति से बुशरा के पांच बच्चे हुए। इनमें तीन बेटियां और दो बेटे हैं। इमरान खान अब इन पांचों बच्चों के सौतेले पिता हैं।