{"_id":"63b6ac91c041686920363293","slug":"imran-khan-alleges-former-army-chief-general-bajwa-wanted-to-get-him-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Imran Khan: 'पूर्व आर्मी चीफ बाजवा मेरी हत्या करवाना चाहते थे', इमरान खान ने लगाए बड़े आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Imran Khan: 'पूर्व आर्मी चीफ बाजवा मेरी हत्या करवाना चाहते थे', इमरान खान ने लगाए बड़े आरोप
Thu, 05 Jan 2023 04:25 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 05 Jan 2023 04:25 PM IST
सार
इमरान खान ने आरोप लगाया है कि पूर्व सेना प्रमुख बाजवा उनकी हत्या करवाना चाहते थे और देश में आपातकाल लगाना चाहते थे।
विज्ञापन
इमरान खान और बाजवा (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा पर एक बार फिर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक बार फिर बाजवा पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इमरान खान ने आरोप लगाया है कि पूर्व सेना प्रमुख बाजवा उनकी हत्या करवाना चाहते थे और देश में आपातकाल लगाना चाहते थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने लाहौर में एक निजी चैनल के साथ एक साक्षात्कार के दौरान चौंकाने वाला आरोप लगाया। इमरान खान ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें बाजवा के खिलाफ आरोप लगाना बंद करने के लिए कहा था क्योंकि वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं, इस पर इमरान के कहा कि वह जनरल बाजवा द्वारा किए गए अपराधों पर पर्दा नहीं डाल सकते।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि जनरल बाजवा अपने कार्यकाल का और ज्यादा विस्तार चाहते थे। ऐसे में वे उन्हें मरवाकर पाकिस्तान में आपातकाल लगाना चाहते थे। बता दें कि इमरान को अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल कर दिया था इसके बाद उनके और बाजवा के बीच तनाव देखने को मिला था।
विज्ञापन
वहीं तीन नवंबर को उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था और उनके दाहिने पैर में गोली लगी थी। उनके ऊपर दो बंदूकधारियों ने लाहौर से लगभग 150 किलोमीटर दूर वजीराबाद इलाके में गोलियों की बौछार कर दी थी, जहां वह लांग मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। उस दौरान वह एक कंटेनर-माउंटेड ट्रक पर खड़े होकर लोगों को संबोधित कर रहे थे।