फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Impeachment managers ask Donald Trump to testify in US Senate trial

महाभियोग के प्रबंधकों ने अमेरिकी सीनेट के परीक्षण में डोनाल्ड ट्रंप को गवाही देने के लिए कहा

Fri, 05 Feb 2021 12:34 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Impeachment managers ask Donald Trump to testify in US Senate trial
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई आठ फरवरी से शुरू की जाएगी। दूसरी बार महाभियोग की कार्यवाही का सामना करने वाले ट्रंप अमेरिकी इतिहास के पहले राष्ट्रपति होंगे। महाभियोग के प्रबंधकों ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सीनेट के परीक्षण में गवाही देने के लिए कहा है।

विज्ञापन
 
 

ट्रंप के वकीलों ने महाभियोग की सुनवाई को बताया असंवैधानिक
वहीं डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने कहा है कि उनके खिलाफ चल रही महाभियोग की प्रक्रिया असंवैधानिक है। ट्रंप की टीम ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा है कि अब ट्रंप ‘राष्ट्रपति’ नहीं हैं, इसलिए इस तरह की कार्यवाही को निरस्त किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीनेट में सुनवाई से पहले वकीलों ने प्रारंभिक प्रतिक्रिया में यह बात कही है। ट्रंप के वकीलों ने कहा कि महाभियोग असंवैधानिक है और ट्रंप पर प्रावधान लागू नहीं होते क्योंकि वह अब राष्ट्रपति नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘महाभियोग ऐसे व्यक्ति पर चलाया जाता है, जिसके पास इससे संबंधित पद हो। क्योंकि वह (ट्रंप) अब राष्ट्रपति नहीं हैं, इसलिए उनपर महाभियोग नहीं चलाया जा सकता।’


8 फरवरी से शुरू होगी महाभियोग प्रक्रिया
दो फरवरी को ट्रंप ने महाभियोग के लिए अपनी कानूनी टीम की घोषणा की थी। ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई आठ फरवरी से शुरू की जाएगी। दूसरी बार महाभियोग की कार्यवाही का सामना करने वाले ट्रंप अमेरिकी इतिहास के पहले राष्ट्रपति होंगे। वहीं व्हाइट हाउस से विदा होने के बाद महाभियोग की कार्यवाही का सामना करने वाले ट्रंप ऐसे पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं। चुनाव में हार के बाद सत्ता हस्तांतरण से पहले अमेरिका के संसद भवन पर ट्रंप समर्थकों के हमले को लेकर पूर्व राष्ट्रपति को महाभियोग का सामना करना पड़ रहा है।


मशहूर वकील डेविड स्कोन और ब्रूस एल कैस्टर कर रहे टीम की अगुवाई
मशहूर वकील डेविड स्कोन और ब्रूस एल कैस्टर ट्रंप की टीम की अगुवाई कर रहे हैं। इन दोनों ही वकीलों ने पिछले सप्ताह महाभियोग को असंवैधानिक बताया था। स्कोन ने कहा था, ‘अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप और अमेरिका के संविधान का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है।’ वहीं कैस्टर ने कहा, ’45वें राष्ट्रपति का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने को मैं सौभाग्य की बात समझता हूं। हमारे संविधान की मजबूती की ऐसी परीक्षा पहले कभी नहीं हुई।’

 

रिपब्लिकन सांसदों ने किया था महाभियोग का समर्थन
कैपिटल हिल में हिंसा को भड़काने के मामले में डेमोक्रेट सदस्यों के साथ ही 10 रिपब्लिकन सांसदों ने भी 13 जनवरी को ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही का समर्थन किया था। महाभियोग पर सुनवाई के लिए सीनेट में दो तिहाई मतों की जरूरत होगी। वर्तमान में सौ सीटों वाली सीनेट में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों दलों के 50-50 सदस्य हैं। दो तिहाई बहुमत के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को रिपब्लिकन पार्टी के कम से कम 17 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed