{"_id":"60f9bfc35bf21b454526e9f8","slug":"iit-mumbai-alumni-donated-by-raising-50-million-dollars-and-5-thousand-students-benefited-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: आईआईटी मुंबई के पूर्व छात्रों ने पांच करोड़ डॉलर जुटाकर किया दान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: आईआईटी मुंबई के पूर्व छात्रों ने पांच करोड़ डॉलर जुटाकर किया दान
Fri, 23 Jul 2021 12:28 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:28 AM IST
सार
- 3,300 से अधिक दानदाताओं की मदद से जुटाए गए पांच करोड़ डॉलर
- आईआईटीबीएचएफ संगठन ने 575 छात्रवृत्तियों में मदद की
विज्ञापन
IIT BOMBAY
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई के अमेरिका में स्थित पूर्व छात्र समूह ने संस्थान के लिए 3,300 से अधिक दानदाताओं की मदद से जुटाए गए पांच करोड़ डॉलर उसे दान करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
आईआईटी मुंबई में छात्रों, पूर्व छात्रों, संकाय और अनुसंधान को सहायता देने के लिए स्थापित किए गए अमेरिका के गैर लाभकारी परमार्थ संगठन ‘आईआईटी, मुंबई हैरिटेज फाउंडेशन’ (आईआईटीबीएचएफ) ने एक डिजिटल समारोह में यह जानकारी दी, जिसमें संस्थान के कई पूर्व छात्रों और पूर्व एवं मौजूदा निदेशकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
आईआईटीबीएचएफ ने 19 जुलाई को संस्थान के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। आयोजकों के अनुसार, 3,300 से अधिक दान दाताओं से पांच करोड़ डॉलर की राशि एकत्र की गई थी। संगठन ने 575 छात्रवृत्तियों में मदद की है, जिससे 5,000 छात्रों को लाभ मिला है।
विज्ञापन