फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   IDF destroy Hezbollah underground command center in Lebanon and seize weapons

Israel-Hezbollah: लेबनान में हिजबुल्ला का भूमिगत कमांड सेंटर नष्ट, इस्राइली सैनिकों ने जब्त किए हथियार

Thu, 19 Dec 2024 02:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 19 Dec 2024 02:54 AM IST
सार

इस्राइली सैनिकों ने लेबनान में हिजबुल्ला का भूमिगत कमांड सेंटर ढूंढकर नष्ट कर दिया है। इसके बाद सैनिकों ने वहां छिपाए गए भारी मात्रा में हथियार जब्त कर लिए। 

विज्ञापन
IDF destroy Hezbollah underground command center in Lebanon and seize weapons
इस्राइल का झंडा - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइली सैनिकों ने लेबनान में हिजबुल्ला के एक भूमिगत कमांड सेंटर को ढूंढकर नष्ट कर दिया। इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने बताया कि 188वीं बख्तरबंद ब्रिगेड के इंजीनियरिंग सैनिकों ने एक लंबी भूमिगत सुरंग का पता लगाया, जो हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर तक जाती थी।

विज्ञापन


हिजबुल्ला ने इस सेंटर का इस्तेमाल पिछले साल गैलील में इस्राइली समुदायों पर आतंकवादी हमलों और सीधे रॉकेट हमलों की योजना बनाने के लिए किया था। इस सेंटर में हथियार, निगरानी उपकरण और अन्य सैन्य सामग्रियां रखी गई थीं। पास में एक मस्जिद के अंदर भी भारी मात्रा में विस्फोटक, राइफलें, ग्रेनेड और अन्य हथियार जमा किए गए थे। 
विज्ञापन


स्पेशल फोर्स ने जब्त किए हथियार
याहलोम (डायमंड) कॉम्बैट इंजीनियर्स स्पेशल फोर्स यूनिट के सैनिकों ने इस क्षेत्र की जांच की। इसके बाद इंजीनियरिंग सैनिकों ने क्षेत्र में पाए गए सभी हथियारों को जब्त करते हुए कमांड सेंटर और भूमिगत सुरंग मार्ग को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अक्तूबर 2023 को शुरू हुआ था युद्ध 
इस्राइल और हमास के बीच 7 अक्तूबर 2023 को युद्ध शुरू हुआ था। सात अक्तूबर के हमले के एक दिन बाद हिजबुल्ला ने हमास के समर्थन में इस्राइल में गोलीबारी शुरू कर दी थी। तब से दोनों पक्षों के बीच लगभग रोजाना गोलीबारी होती रही है। इस युद्ध के चलते फलस्तीनी क्षेत्र में भारी तबाही मची है, जिसमें 44,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। दावा है कि मृतकों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed