Iceland: बाल मंत्री थोर्सडॉटिर का इस्तीफा मंजूर, 23 की उम्र में बनी थीं 16 वर्षीय किशोर के बच्चे की मां
आइसलैंड की शिक्ष एवं बाल मामलों की मंत्री एस्थिल्डुर लोआ थोर्सडॉटिर हाल ही में स्वीकार किया कि जब वह 23 वर्ष की थीं, तब उन्होंने एक 15 वर्षीय लड़के के साथ संबंध बनाए थे, जिससे एक संतान भी हुई। उस दौरान बच्चे का पिता 16 वर्ष का था। इस खुलासे के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे रविवार को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आइसलैंड के राष्ट्रपति ने रविवार को उत्तरी अटलांटिक द्वीप राष्ट्र की शिक्षा एवं बाल मामलों की मंत्री एस्थिल्डुर लोआ थोर्सडॉटिर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। थोर्सडॉटिर ने अपने पद से इस्तीफा देने का कदम तब उठाया, जब एक 15 वर्षीय लड़के के साथ उनके तीन दशक पुराने रिश्ते का खुलासा हुआ और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।
58 वर्षीय थोर्सडॉटिर ने हाल ही में स्वीकार किया कि जब वह 23 वर्ष की थीं, तब उन्होंने एक 15 वर्षीय लड़के के साथ संबंध बनाए थे, जिससे एक संतान भी हुई। उस दौरान बच्चे का पिता 16 वर्ष का था। पिछले सप्ताह राष्ट्रीय प्रसारक आरयूवी इसका खुलासा किया, जिसके बाद थोर्सडॉटिर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आरयूवी के मुताबिक, यह संबंध तब शुरू हुआ, जब दोनों की मुलाकात एक चर्च के युवा समूह में हुई थी, जब किशोर 15 वर्ष का था।
बता दें कि आइसलैंड में यौन सहमति की आयु 15 वर्ष है, लेकिन किसी वयस्क द्वारा किसी किशोर के साथ यौन संबंध बनाना अपराध है, जिसे वे पढ़ाते हैं और मार्गदर्शन करते हैं।
ये भी पढ़ें: Iceland: आइसलैंड की शिक्षा मंत्री के अतीत पर विवाद, नाबालिग से रिश्ते के खुलासे के बाद इस्तीफा
केवल कुछ सप्ताह चला रिश्ता: थोर्सडॉटिर
थोर्सडॉटिर ने एक बयान में इस संबंध की पुष्टि करते हुए कहा कि वह चर्च समूह की नेता नहीं हैं, सिर्फ एक सदस्य हैं, और 'उस उम्र के लोगों के बीच संबंध असामान्य नहीं थे, भले ही वे वांछनीय न हों।' उन्होंने बताया कि उनका यह रिश्ता केवल कुछ सप्ताह चला, लेकिन बच्चे के जन्म के समय पिता मौजूद थे।
पिता को बेटे से कभी-कभार मिलने की दी गई अनुमति
आरयूवी ने बताया कि पिता ने सरकार और चर्च के माध्यम से अपने बेटे से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसे केवल कभी-कभार मिलने की अनुमति दी गई। हालांकि, उसने 18 साल तक बच्चे का भरण-पोषण किया।
थोर्सडॉटिर ने राज्य परिषद की बैठक में आधिकारिक रूप से दिया इस्तीफा
थोर्सडॉटिर ने कहा कि पिता ने अपने बेटे के साथ संबंध बनाने का बहुत कम प्रयास किया। उन्होंने रविवार को राज्य परिषद की बैठक में आधिकारिक रूप से इस्तीफा दिया, जिसमें सरकारी मंत्री और राष्ट्रपति हॉला टॉमसडॉटिर शामिल थे।
ये भी पढ़ें: Greenland: यूरोप के शासन वाले ग्रीनलैंड को क्यों खरीदना चाहते हैं ट्रंप, चीन से मुकाबले में कितना अहम? जानें
अभी भी पीपुल्स पार्टी की सांसद हैं थोर्सडॉटिर
हालांकि, थोर्सडॉटिर ने सरकार छोड़ दी है, और वे अभी भी पीपुल्स पार्टी की सांसद हैं, जो सोशल डेमोक्रेटिक अलायंस के प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टडॉटिर के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का हिस्सा है।
आर्कटिक सर्कल के नीचे बसा ज्वालामुखी द्वीप है आइसलैंड
बता दें कि आइसलैंड एक ज्वालामुखी द्वीप है, जो आर्कटिक सर्कल के नीचे बसा है। इसकी आबादी 400,000 से कम है। इसकी संसद, जिसकी स्थापना 930 में वाइकिंग बसने वालों ने की थी, दुनिया की सबसे पुरानी विधायिका मानी जाती है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.