New York ICE Protest: अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई से दहशत; न्यूयॉर्क पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, कई गिरफ्तार
न्यूयॉर्क पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रदर्शनकारियों को सड़क जाम हटाने के आदेश दिए गए, लेकिन उन्होंने इसकी अनदेखी की। बयान के मुताबिक सरकारी पॉर्किंग के पास करीब 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यूयॉर्क में शनिवार को लोअर मैनहट्टन में एक सरकारी पार्किंग गैराज के बाहर संभावित आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान टकराव के बाद कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह घटना चाइनाटाउन के पास स्थित एक सुविधा केंद्र के बाहर हुई। इस केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में संघीय एजेंट संभावित आव्रजन छापे के लिए इकट्ठा हुए थे। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भीड़ बढ़ने के साथ मौके पर हालात बिगड़ गए।
एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को रोका, जिसके चलते सड़क जाम हो गई। अधिकारियों ने भीड़ को हटाने के लिए कई एलान किए, लेकिन हालात जस के तस बने रहे। जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो अधिकारियों ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
न्यूयॉर्क पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रदर्शनकारियों को सड़क जाम हटाने के आदेश दिए गए, लेकिन उन्होंने इसकी अनदेखी की। बयान के मुताबिक सरकारी पॉर्किंग के पास करीब 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो गए थे।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कूड़ेदान और गमले फेंकना शुरू कर दिया। वे सड़क जाम करके वाहनों को रोकने लगे, इसके चलते पुलिस औऱ प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं। हालांकि, होमलैंड सुरक्षा विभाग ने संघीय एजेंटों की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई की योजना बनाए जाने पर बयान जारी नहीं किया है।
गौरतलब है कि शनिवार को हुई झड़प उसी इलाके में एक बड़ी संघीय प्रवर्तन कार्रवाई के एक महीने बाद हुई है। इस कार्रवाई में नौ लोग गिरफ्तार हुए थे। एबीसी न्यूज ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस डैन गोल्डमैन के मुताबिक एक महीने पहले चले अभियान में चार अमेरिकी नागरिकों को बिना किसी संघीय आरोप के करीब 24 घंटे तक हिरासत में रखा गया था।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.