फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ice-locked Arctic research expedition affected by coronavirus crisis and lockdown

कोरोना के चलते आर्कटिक में बर्फ पिघलने पर शोध टले, 11 मीटर के उपकरण पर टिकी उम्मीद

Mon, 11 May 2020 05:58 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 11 May 2020 05:58 AM IST
विज्ञापन
ice-locked Arctic research expedition affected by coronavirus crisis and lockdown
कोरोना काल में आर्कटिक मिशन - फोटो : social media

कोरोना वायरस की वजह से आर्कटिक में चल रहे कई महत्वपूर्ण शोध भी टल गए हैं। यहां पिघल रहे बर्फ और ध्रुवीय भालुओं के पर्यावरण से जुड़े संबंध को लेकर कई अहम अभियान संकट में हैं। एक के बाद एक कई देशों में लॉकडाउन की वजह से यहां जाने वाले वैज्ञानिक अब जर्मनी के ब्रेमरहेवन बंदरगाह पर फंसे हैं। दूसरी ओर वहां मौजूद वैज्ञानिक धीरे-धीरे करके निकाले जा रहे हैं। ऐसे में शोध केंद्र पर डाटा भी नष्ट होने का खतरा मंडरा रहा है। वैज्ञानिकों की उम्मीद अब वहां रखे 11 मीटर के एक उपकरण पर टिकी है जो वहां के सारे डाटा इकट्ठा करता है। अगर खराब मौसम में यह उपकरण नष्ट हो गया तो वर्षों की मेहनत पर पानी फिर सकता है।

विज्ञापन


उत्तरी ध्रुव का सबसे खतरनाक मिशन
जलवायु परिवर्तन की वजह से आर्कटिक की बर्फ तेजी से पिघल रही है। आर्कटिक का हमारी धरती की आब-ओ-हवा पर कैसा और कितना असर है? जलवायु परिवर्तन से इसमें क्या बदलाव आ रहे हैं? ऐसे ही कई सवालों के जवाब तलाशने के लिए जर्मनी का आइसब्रेकर आरवी पोलरस्टर्न जहां अमेरिका, रूस और चीन सहित 17 देशों के वैज्ञानिकों तथा वैज्ञानिक उपकरणों के साथ भेजा गया है। इसे उत्तरी ध्रुव का सबसे खतरनाक मिशन बताया जाता है।
विज्ञापन


रोकना पड़ सकता है शोध
ध्रुवीय एवं महासागरीय अनुसंधान के लिए ऑल्फ्रेड वेगेनर के आयोजकों ने पिछले महीने जर्मन जहाज पर तैनात कुछ वैज्ञानिकों को कनाडा होते हुए हवाई माध्यम से निकाला था। चालक दल के अन्य सदस्यों को दो अन्य जर्मन अनुसंधान पोतों की मदद से निकाला जाएगा। ऐसे में शोध रोकना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन के लिए मिशन अहम
जर्मनी के ब्रेमरहेवन बंदरगाह से एक वीडियो साक्षात्कार में कोलराडो यूनिवर्सिटी के वातावरणीय वैज्ञानिक और मोजेक खोज अभियान के सह-अगुवा मैथ्यू शूपे बताते हैं कि इस मिशन का लक्ष्य जलवायु परिवर्तन का अनुमान लगाने के लिए प्रयुक्त होने वाले प्रतिरूपों में सुधार करना है।


हटना होगा पोलरस्टर्न को
वैज्ञानिकों को वहां से निकाले जाने से पोलरस्टर्न को आर्कटिक चक्र में इस अहम समय में कम से कम तीन हफ्तों के लिए अपनी मौजूदा स्थान से हटना पड़ेगा। शूपे ने बताया कि यह महत्त्वपूर्ण समय है जब समुद्री बर्फ के पिघलने का मौसम शुरू होगा और यह पोत के वहां से हटने के बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed