फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   I trust my friend PM Modi to bring us together in order to build peaceful sustainable world France Prez Macron

Emmanuel Macron: भारत की G-20 अध्यक्षता पर मैक्रों के कही बड़ी बात, बोले- मेरे 'दोस्त' पीएम मोदी पर पूरा भरोसा

Sun, 04 Dec 2022 07:32 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 04 Dec 2022 07:32 PM IST
सार

मैक्रों ने ट्वीट में कहा, "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य। भारत ने जी-20 की अध्यक्षता संभाली है। मुझे अपने मित्र नरेंद्र मोदी पर भरोसा है कि वह शांति और अधिक टिकाऊ दुनिया बनाने के लिए हमें साथ लाएंगे।" 

विज्ञापन
I trust my friend PM Modi to bring us together in order to build peaceful sustainable world France Prez Macron
पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : twitter

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत की-20 अध्यक्षता पर भरोसा जताया है। मैक्रों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शांतिपूर्ण और स्थायी दुनिया बनाने के लिए सभी को एक साथ लाएंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत को मजबूत साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि वह भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान अपने दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने के लिए उत्सुक हैं। 
विज्ञापन


भारत ने औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की। राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री के साथ एक तस्वीर को साझा करते हुए अपने ट्वीट में 'एक दुनिया, एक परिवार, एक भविष्य' की थीम का समर्थन किया। भारत ने जी-20 की अध्यक्षता के दौरान काम करने के लिए इस थीम को चुना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्रों ने ट्वीट में कहा, "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य। भारत ने जी-20 की अध्यक्षता संभाली है। मुझे अपने मित्र नरेंद्र मोदी पर भरोसा है कि वह शांति और अधिक टिकाऊ दुनिया बनाने के लिए हमें साथ लाएंगे।" 


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के विषय से प्रेरित होकर एकता को बढ़ावा देने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, महामारी की सबसे बड़ी चुनौतियों को सूचीबद्ध किया जा सकता है, जिनसे एकजुट होकर अच्छी तरह से लड़ा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed