फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'I am not Malala, I am safe in my country': Kashmiri activist's UK speech goes viral

UK: 'मैं मलाला नहीं, मैं अपने देश में सुरक्षित हूं', कश्मीरी पत्रकार याना मीर ने पाकिस्तान की उड़ाईं धज्जियां

Fri, 23 Feb 2024 06:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Feb 2024 06:09 PM IST
सार

Yana Mir: कश्मीरी पत्रकार याना मीर ने पाकिस्तानी दुष्प्रचार तंत्र की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वह भारत में आजाद और सुरक्षित हैं और वह मलाला यूसुफजई नहीं हैं, जिन्हें आतंकवाद के कारण अपना देश छोड़कर दूसरे देश में शरण लेनी पड़ी। 

विज्ञापन
'I am not Malala, I am safe in my country': Kashmiri activist's UK speech goes viral
कश्मीरी कार्यकर्ता और पत्रकार याना मीर। - फोटो : एक्स/याना मीर

विस्तार

कश्मीरी कार्यकर्ता याना मीर ने भारत की छवि को धूमिल करने के लिए पाकिस्तानी दुष्प्रचार तंत्र की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है और वह वहां पूरी तरह से सुरक्षित और आजाद हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मीडिया से आग्रह किया कि वह केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को बांटना बंद करे। मीर ब्रिटेन की संसद की ओर से आयोजित 'संकल्प दिवस' में यह बयान दिया। 

विज्ञापन

'मैं भारत में आजाद और सुरक्षित हूं...'
उन्होंने यह भी कहा कि वह मलाला यूसुफजई नहीं हैं, जिन्हें आतंकवाद के गंभीर खतरों के कारण अपने देश (पाकिस्तान) से भागना पड़ा। उन्होंने कहा, भारत हमेशा आतंकवादी ताकतों के खिलाफ मजबूत और एकजुट रहेगा। पत्रकार याना मीर ने कहा, मैं मलाला यूसुफजई नहीं हूं। मैं अपने देश भारत में आजाद और सुरक्षित हूं। मेरी मातृभूमि कश्मीर भारत का हिस्सा है। मुझे कभी भी भागकर आपके देश में शरण लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मैं कभी मलाला यूसुफजई नहीं बनूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरी मातृभूमि को बदनाम कर रही मलाला'
मीर ने कहा, मुझे मलाला के बयानों पर आपत्ति हैं, क्योंकि वह मेरी प्रगतिशील मातृभूमि को पीड़ित कहकर बदनाम कर रही है। मैं सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के ऐसे सभी टूलकिट सदस्यों पर आपत्ति जताती हूं, जिन्होंने कभी भारतीय कश्मीर जाने की परवाह नहीं की। लेकिन, वहां के उत्पीड़न की तरह-तरह की कहानियां गढ़ते हैं। 

विज्ञापन

'भारतीय समाज को बांटने की अनुमति नहीं देंगे'
मीर ने कहा, मैं आपसे धर्म के आधार पर भारतीयों का ध्रुवीकरण बंद करने का आग्रह करती हूं। हम आपको हमें बांटने की अनुमति नहीं देंगे। इस साल संकल्प दिवस के मौके पर मुझे उम्मीद है कि ब्रिटेन और पाकिस्तान में रहने वाले अपराधी अंतरराष्ट्रीय मीडिया या अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार के मंचों पर मेरे देश को बदनाम करना बंद कर देंगे। 

'ध्रुवीकरण की कोशिशें बंद करें'
उन्होंने आगे कहा, ब्रिटेन में अपने कमरे से रिपोर्टिंग करके भारतीय समाज का ध्रुवीकरण करने की कोशिश करना बंद करें। हजारों कश्मीरी माताएं आतंकवाद के कारण पहले ही अपने बेटों को खो चुकी हैं। हमारे पीछे आना बंद करें। मेरे कश्मीरी समुदाय को शांति से रहने दें। धन्यवाद और जय हिंद। 

भारतीय सेना के प्रयासों की सराहन की
कार्यक्रम के दौरान याना मीर को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में विविधता को बनाए रखने के लिए भी पुरस्कार मिला। इसके अलावा, उन्होंने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, बेहतर सुरक्षा, सरकारी पहलों और धन आवंटन की योजनाओं पर प्रकाश डाला। याना ने कट्टरपंथ को खत्म करने के लिए भारतीय सेना के प्रयासों की भी सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed