फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump On Shooting Outside Golf Course Says I am Safe and Healthy News in Hindi

Donald Trump: 'मैं सुरक्षित और स्वस्थ, कोई भी मुझे डिगा नहीं सकता'; गोल्फकोर्स के बाहर गोलीबारी पर बोले ट्रंप

Mon, 16 Sep 2024 05:18 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 16 Sep 2024 05:18 AM IST
सार

अपने समर्थकों को दिए गए संदेश में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह सुरक्षित हैं। मेरे आस-पास गोलियोंकी आवाजें सुनाई दी थीं, लेकिन इससे पहले कि घटना को लेकर अफवाहें फैलें, मैं चाहता था कि आप यह सुनें, मै ठीक और सुरक्षित हूं। उन्होंने कहा कि कोई भी मुझे चुनाव प्रचार से पीछे नहीं हटा पाएगा।

विज्ञापन
Donald Trump On Shooting Outside Golf Course Says I am Safe and Healthy News in Hindi
जुलाई में हुए हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एएनआई

विस्तार

जुलाई के बाद एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हमले का सामना करना पड़ा। रविवार को जब वह फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेल रहे थे। तभी वहां पर गोलीबारी हुई। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने इस बारे में बयान जारी किया है। एफबीआई ने इसे उनकी हत्या का प्रयास माना है। इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति और व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल ट्रंप ने खुद अपने सुरक्षित और स्वस्थ होने की जानकारी दी। 

विज्ञापन


क्या बोले ट्रंप?
अपने समर्थकों को दिए गए संदेश में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह सुरक्षित हैं। मेरे आस-पास गोलियों की आवाजें सुनाई दी थीं, लेकिन इससे पहले कि घटना को लेकर अफवाहें फैलें, मैं चाहता था कि आप यह सुनें, मै ठीक और सुरक्षित हूं। उन्होंने कहा कि कोई भी मुझे चुनाव प्रचार से पीछे नहीं हटा पाएगा। मैं कभी आत्मसमर्पण नहीं करूंगा। मेरा समर्थन करने के लिए मैं हमेशा आपका आभारी हूं।
विज्ञापन


इससे पहले, कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप के गोल्फ क्लब में देखे गए बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम रयान वेस्ले रॉथ है। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल पर झाड़ियों में एक एके-47 मिली है। वहीं, सीक्रेट सर्विस ने भी मामले में जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कब हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 1:30 बजे हुई। जब सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने गोल्फ कोर्स के पास एक व्यक्ति को एके-47 के साथ देखा। इसके बाद, एजेंटों ने उस पर गोलियां चला दीं। अधिकारियों का मानना है कि ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में चलाई गई गोलियां पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए थीं।  

हम हत्या के प्रयास की कर रहे जांच- एफबीआई
इस बीच, संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति पर हत्या के प्रयास की जांच कर रही है। रविवार को  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, वेस्ट पाम बीच शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने कहा कि यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 1:30 बजे हुई। जब सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने गोल्फ कोर्स के पास एक व्यक्ति को एके-47 के साथ देखा। इसके बाद, एजेंटों ने उस पर गोलियां चला दीं।

ट्रंप से 300-500 गज की दूरी पर था बंदूकधारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि जब यह घटना हुई उस वक्त बंदूकधारी ट्रंप से 300-500 गज की दूरी पर था। ब्रैडशॉ ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि हमारे पास एक गवाह है, जिसने हमारे पास आकर एके-47 लिए हुए व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गवाह ने बताया कि उसने बंदूकधारी को झाड़ियों से भागते हुए देखा था और वह काले रंग की निसान गाड़ी में सवार होकर भाग गया था। गवाह ने यह भी बताया कि उसने गाड़ी की एक तस्वीर भी ली थी। बाद में बंदूकधारी को पड़ोस की एक काउंटी से गिरफ्तार कर लिया गया।

अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं-कमला हैरिस
राष्ट्रपति के चुनाव में उनकी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुझे फ्लोरिडा में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और उनके गोल्फ कोर्स के पास गोलीबारी की खबरों के बारे में जानकारी दी गई है। मुझे खुशी है कि वह सुरक्षित हैं। अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। व्हाइट हाउस ने भी इस बारे में एक बयान जारी किया है। व्हाइट हाउस ने बताया कि जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को इस बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने ट्रंप के सुरक्षित रहने पर खुशी जाहिर की है। 


जुलाई में ट्रंप को बनाया गया था निशाना
इससे पहले, पेंसिलवेनिया में 14 जुलाई को ट्रंप की रैली के दौरान हुई गोलीबारी हुई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की जान गई थी, वहीं दो अन्य लोग घायल हुए थे। हमलावर की पहचान 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई थी, जिसे हमले के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस स्नाइपर्स ने ढेर कर दिया था। हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे और गोली उनके कान को छूकर निकल गई।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed