फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hyderabad woman loco pilot Indira Eegalapati operate Riyadh Metro train in saudi arabia

Riyadh Metro: रियाद मेट्रो चलाएंगी हैदराबाद की महिला लोको पायलट, बोलीं- ये मेरे लिए बेहद गर्व की बात

Sun, 10 Nov 2024 03:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 10 Nov 2024 03:19 PM IST
सार

33 वर्षीय ईगलपति पांच साल से ट्रेन पायलट और स्टेशन ऑपरेशन मास्टर के रूप में रियाद में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि 'इस विश्व स्तरीय और प्रतिष्ठित परियोजना का हिस्सा बनना मेरे लिए वास्तव में गर्व का क्षण है।

विज्ञापन
Hyderabad woman loco pilot Indira Eegalapati operate Riyadh Metro train in saudi arabia
रियाद मेट्रो का जल्द शुरू होगा संचालन - फोटो : एएनआई

विस्तार

हैदराबाद की रहने वाली इंदिरा ईगलपति सऊदी अरब के रियाद में मेट्रो को चलाने को उत्साहित हैं। इंदिरा ईगलपति उन महिला लोको पायलटों में से एक हैं, जो वर्तमान में रियाद मेट्रो संचालन से जुड़ी हैं। फिलहाल रियाद मेट्रो के ट्रायल रन चल रहे हैं और रियाद का रैपिड ट्रांजिट सिस्टम पूरा होने के करीब है। इंदिरा रियाद जाने से पहले भारत में हैदराबाद मेट्रो के साथ जुड़ी हुईं थी।
विज्ञापन


हैदराबाद मेट्रो के साथ किया है काम
33 वर्षीय ईगलपति पांच साल से ट्रेन पायलट और स्टेशन ऑपरेशन मास्टर के रूप में रियाद में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि 'इस विश्व स्तरीय और प्रतिष्ठित परियोजना का हिस्सा बनना मेरे लिए वास्तव में गर्व का क्षण है, खासकर एक प्रवासी होने के नाते।' इंदिरा ईगलपति रियाद जाने से पहले हैदराबाद मेट्रो के साथ काम कर रहीं थी। उसी दौरान उन्हें रियाद मेट्रो में रिक्तियों के बारे में पता चला तो उन्होंने आवेदन किया। भारत से इंदिरा ईगलपति और दो अन्य लोग साल 2019 में रियाद गए थे। हालांकि जल्द ही कोरोना के चलते लॉकडाउन लग गया तो उनका शुरुआती प्रशिक्षण वर्चुअली हुआ। 
विज्ञापन


2025 में शुरू होगा रियाद मेट्रो का संचालन
रियाद मेट्रो का फिलहाल ट्रायल रन चल रहा है औऱ रियाद मेट्रो सेवा का संचालन साल 2025 में शुरू होने की संभावना है। ईगलपति ने कहा कि अभी तक का उनका रियाद में अनुभव बहुत अच्छा रहा है। सऊदी अरब के लोग बहुत मिलनसार हैं और उनकी संस्कृति भी अच्छी है। मैंने यहां पांच साल पूरे कर लिए हैं मैं इसके बारे में सोच भी नहीं सकती थी। उन्होंने कहा कि 'महिला के तौर पर उन्हें कभी किसी चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा। यहां हमें समान अवसर मिलते हैं और यहां कोई लैंगिक भेदभाव नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा ईगलपति, आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के धुल्लीपल्ला की निवासी हैं, लेकिन साल 2006 में वे हैदराबाद में बस गईं थी। उनके पिता एक मैकेनिक थे, लेकिन उन्होंने अपने तीन बच्चों की शिक्षा में कभी समझौता नहीं किया। ईगलपति ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है, उनकी बड़ी बहन शिक्षिका हैं और सबसे छोटी बहन हैदराबाद मेट्रो में ट्रेन पायलट के तौर पर काम कर रही हैं। उनके पति भी मेट्रो के रखरखाव विभाग में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed