फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hyderabad student goes missing in US, family receives ransom call

अमेरिका में भारतीय छात्र का अपहरण: परिजनों को हैदराबाद में आया फिरौती का फोन, किडनी बेचने की धमकी

Wed, 20 Mar 2024 06:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 20 Mar 2024 06:48 PM IST
सार

अब्दुल के पिता मोहम्मद सलीम ने बताया कि उनके बेटे की आखिरी बार सात मार्च को उनसे फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से अब्दुल से कोई संपर्क नहीं हुआ है। पिता ने बताया कि उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 19 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उनसे फिरौती की रकम की मांग की है।

विज्ञापन
Hyderabad student goes missing in US, family receives ransom call
अमेरिका का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

अमेरिका में रहकर पढ़ाई करने वाले कई भारतीय छात्रों की मौत के बाद अब हैदराबाद के एक छात्र के अपहरण होने का मामला सामने आया है। लापता छात्र के परिजनों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अब्दुल सात मार्च से लापता है और अब यहां फोन करके उनसे फिरौती मांगी गई है। 

विज्ञापन


रूममेट्स ने क्लीवलैंड पुलिस में दर्ज कराई है शिकायत
अब्दुल के पिता मोहम्मद सलीम ने बताया कि उनके बेटे की आखिरी बार सात मार्च को उनसे फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से अब्दुल से कोई संपर्क नहीं हुआ है। पिता ने बताया कि उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ जा रहा है। अब्दुल के परिजनों ने यह भी बताया कि 19 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके उनसे फिरौती की रकम की मांग की है। फोन करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर उसके अपहरण की बात बताते हुए छोड़ने के बदले में 1200 अमेरिकी डॉलर की मांग की। इतना ही नहीं फिरौती की रकम न देने पर अब्दुल की किडनी बेचने की भी धमकी दी। वहीं, अमेरिका में अब्दुल के रूममेट्स ने क्लीवलैंड पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


फिरौती करने वाले ने नहीं कराई बेटे से बात
अब्दुल के पिता ने बताया, 'कल, मुझे एक अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने मुझे बताया कि मेरे बेटे का अपहरण कर लिया गया है और उसने पैसे की मांग की। हालांकि फोन करने वाले ने भुगतान के तरीके का उल्लेख नहीं किया, लेकिन सिर्फ राशि का भुगतान करने के लिए कहा। जब मैंने फोन करने वाले से पूछा हमें मेरे बेटे से बात करने की अनुमति दें, उसने इनकार कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीते साल मई में पढ़ाई के लिए अमेरिका गया था लापता छात्र
लापता छात्र के पिता ने बताया कि वे मूल रूप से हैदराबाद के नाचराम के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उनका बेटा अब्दुल मई 2023 में क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर्स करने के लिए अमेरिका गया था। वो वहां क्लीवलैंड में रहता था। 


 केंद्र से लगाई गुहार
वहीं, भारत में अब्दुल के माता-पिता ने बेटे का पता लगाने और उसकी सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से गुहार लगाई है। उन्होंने इस बाबत विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने अपने बेटे का पता लगाने और उसे सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed