फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hyderabad police Said that Woman Arrested For Kidnapping TV Anchor To Marry Him

Telangana: टीवी एंकर से शादी की जिद ने महिला को पहुंचाया जेल, अपहरण की रची थी साजिश; जानें पूरा मामला

Sat, 24 Feb 2024 10:16 AM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 10:16 AM IST
सार

हैदराबाद में एक महिला को टीवी एंकर से शादी की जिद ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। महिला ने व्यक्ति से शादी करने के लिए अपहरण का प्लान तैयार किया। वारदात को अंजाम देने के लिए लगातार वह टीवी एंकर की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। 

विज्ञापन
Hyderabad police Said that Woman Arrested For Kidnapping TV Anchor To Marry Him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैट्रिमोनी साइट से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला समाने आया है। हैदराबाद में व्यवसाय करने वाली 31 वर्षीय महिला की टीवी एंकर से शादी करने के जिद के चलते गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि महिला ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंकर की कार पर एक ट्रैकिंग डिवाइस लगा दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


फर्जी अकाउंट में टीवी एंकर की फोटो लगाई- पुलिस
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि एक डिजिटल मार्केटिंग की कंपनी चलाने वाली महिला ने दो साल पहले एक विवाह वेबसाइट पर टीवी एंकर की तस्वीरें देखीं। जिसके बाद उसने उस प्रोफाइल को फॉलो कर चैट करना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में पता चला कि वेबसाइट पर बनाए गए अकाउंट पर लगाई गई फोटो असली नहीं थी, जिस पर टीवी एंकर की फोटो लगी हुई थी। बाद में महिला ने प्रोफाइल की खुद से जांच शुरू की। जैसे-तैसे उसने उस एंकर का फोन नंबर ढूंढा, जिसकी फोटो प्रोफाइल पर थी। 
विज्ञापन


टीवी एंकर से शादी करने की जिद पर अड़ी महिला- पुलिस
मामले की जानकारी देते  हुए पुलिस ने बताया कि महिला ने एक ऐप के जरिए एंकर से संपर्क साधा। लेकिन एंकर ने बताया कि उसकी फोजो का गलत इस्तेमाल किया गया। मैट्रिमोनी वेबसाइट पर बना अकाउंट फर्जी है। उसने इस बारे में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है। बावजूद इसके महिला ने एंकर को मैसेज भेजना जारी रखा। बार-बार परेशान करने पर टीवी एंकर ने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी करने के लिए रचा अपहरण का प्लान - पुलिस
मल्काजगिरी के एसीपी पुरूषोत्तम रेड्डी ने कहा कि एंकर प्रणव द्वारा बताए जाने के बावजूद भी महिला शादी की जिद पर अड़ी हुई थी, जिसके लिए उसने टीवी एंकर प्रणव के अपहरण की ही योजना बना डाली। महिला ने इसके लिए चार लोगों काम सौंपा, जो लगातार प्रणव की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। पुलिस ने बताया कि 11 फरवरी को अपहरणकर्ता टीवी एंकर को महिला के कार्यालय में ले गए और बुरी तरह उसकी पिटाई की। पुलिस ने बताया,  डर के चलते व्यक्ति महिला की कॉल का जवाब देने के लिए तैयार हो गया और उसके बाद ही उसे जाने दिया गया।


प्रणव ने बाद में उप्पल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान, पुलिस ने आरोपी महिला को उन चार लोगों के साथ गिरफ्तार किया, जिन्हें उसने अपहरण का काम सौंपा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed