फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hush Money Trial Former US President Donald Trump called judge corrupt says allegations are baseless

डोनाल्ड ट्रंप ने न्यायाधीश को बताया भ्रष्ट: गुप्त धन मामले में पूर्व राष्ट्रपति बोले, सभी आरोप निराधार

Thu, 30 May 2024 04:54 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 30 May 2024 04:54 AM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुकदमे में धांधली हुई है। हम इस बार का राष्ट्रपति चुनाव जीतने जा रहे है। पांच नवंबर अमेरिका के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा। हम देश को फासीवादों और ठगों से वापस लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने महंगाई और अपने काम से देश को बर्बाद कर दिया है।

विज्ञापन
Hush Money Trial Former US President Donald Trump called judge corrupt says allegations are baseless
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुप्त धन मामले में जूरी द्वारा विचार-विमर्श शुरू करने पर ट्रंप ने आत्मविश्वासी दिखाया। मैनहट्टन कोर्ट रूम के बाहर उन्होंने आज पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने न्यायाधीश पर पक्षपात और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश बहुत विवादित और भ्रष्ट हैं। मदर टेरेसा भी इन आरोपों से बच नहीं सकीं। ये आरोप धांधली वाले हैं। पूरी बात धांधली वाली है।

विज्ञापन

‘ट्रंप पूरी तरह से निर्दोष हैं’
उन्होंने आगे कहा कि मुकदमे में धांधली हुई है। हम इस बार का राष्ट्रपति चुनाव जीतने जा रहे है। पांच नवंबर अमेरिका के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा। हम देश को फासीवादों और ठगों से वापस लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने महंगाई और अपने काम से देश को बर्बाद कर दिया है। इस बीच, ट्रंप की बचाव टीम ने कहा कि ट्रंप निर्दोष हैं। उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। 

विज्ञापन

बता दें, इस साल के अंत में अमेरिका में आम चुनाव होंगे। इस दौरान, अमेरिका का नया राष्ट्रपति भी चुना जाएगा। मुख्य मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है गुप्त धन मामला
दरअसल, ट्रंप ने 2016 के चुनाव से कुछ समय पहले अडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रखने के लिए भारी रकम का भुगतान किया था। इसे छिपाने के लिए उन्होंने व्यवसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी की थी।   कि ट्रंप पिछले कुछ समय से चुनाव प्रचार के बजाए अदालत में ज्यादा रहे हैं। 

अवमानना के कारण दो बार भुगता जुर्माना
मामले में गैग ने ट्रंप पर गुप्त धन मामले से जुड़े गवाहों, जूरी सदस्यों सहित अन्य चीजों के बारे में सार्वजनिक रूप से बयान देने पर प्रतिबंध लगाया है। लेकिन वे हमेशा कहते थे कि वे अपने स्वतंत्र भाषण के अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं। इसी वजह से कोर्ट ने उन्हें दो बार अवमानना का दोषी माना है। एक बार जुर्माने के तौर पर ट्रंप को एक हजार अमेरिकी डॉलर भरने का आदेश दिया था और दूसरी बार उनके खिलाफ नौ हजार अमेरिकी डॉलर का अर्थदंड लगाया गया था। इससे पहले, सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जुआन मर्चन ने कहा था कि गैग आदेश के उल्लंघन के लिए एक हजार डॉलर का जुर्माना पूर्व राष्ट्रपति को नहीं रोक पा रहा है। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है ट्रंप के कारावास पर विचार करने के लिए मजबूर होना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed