फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hush Money Trial Donald Trump fines contempt charges court warns for jail

Hush Money Trial: अवमानना के आरोप में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप पर जुर्माना, अदालत ने दी जेल भेजने की चेतावनी

Mon, 06 May 2024 09:00 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 06 May 2024 09:00 PM IST
सार

सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जुआन मर्चन ने कहा कि गैग आदेश के उल्लंघन के लिए एक हजार डॉलर का जुर्माना पूर्व राष्ट्रपति को नहीं रोक पा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है ट्रंप के कारावास पर विचार करने के लिए मजबूर होना होगा।

विज्ञापन
Hush Money Trial Donald Trump fines contempt charges court warns for jail
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को अमेरिका की एक अदालत ने अवमानना का दोषी मानते हुए ट्रंप पर एक बार फिर जुर्माना लगाया है। साथ ही अदालत ने उन्हें जेल भेजने की चेतावनी भी दी है। गैग के आदेशों का बार-बार उल्लंघन करने के लिए उन्हें एक हजार अमेरिकी डॉलर जुर्माने के रूप में भरने होंगे। गौरतलब है कि अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच सीधा मुकाबला है। 

विज्ञापन

सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जुआन मर्चन ने कहा कि गैग आदेश के उल्लंघन के लिए एक हजार डॉलर का जुर्माना पूर्व राष्ट्रपति को नहीं रोक पा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है ट्रंप के कारावास पर विचार करने के लिए मजबूर होना होगा। बता दें, सोमवार को गुप्त धन मामले की सुनवाई का 12वां दिन था। 

विज्ञापन

उल्लंघन के नौ मामलों में आरोपी पाए गए ट्रंप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले तीस अप्रैल को अदालत ने ट्रंप को नौ हजार डॉलर का अर्थदंड सुनाया था। अभियोजकों ने ट्रंप के खिलाफ 10 मामलों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। हालांकि, न्यायाधीश जुआन एम. मर्चन ने उन्हें नौ मामलों में उल्लंघन का आरोपी माना। बता दें, गैग ने उन पर गुप्त धन मामले से जुड़े गवाहों, जूरी सदस्यों सहित अन्य चीजों के बारे में सार्वजनिक रूप से बयान देने पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन वे हमेशा कहते रहे कि वे अपने स्वतंत्र भाषण के अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पहली सुनवाई डेविड पेकर की
अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ नेशनल इन्क्वायरर प्रकाशक डेविड पेकर ने मामले में गवाही दी थी। पेकर ने बताया था कि उन्होंने 2016 में ट्रंप की राष्ट्रपति की दावेदारी में मदद करने के लिए अपने टैब्लॉइड का उपयोग करने के लिए गोपनीय समझौता किया था। पेकर आपराधिक गुप्त धन मुकदमे के पहले गवाह हैं। पेकर ने न्यूयॉर्क की अदालत में कहा कि 2015 में उन्होंने ट्रंप से कहा था कि इन्क्वायरर आपके बारे में सकारात्मक कहानियां प्रकाशित करेगा। 

ट्रंप की मदद करना मतदाताओं को धोखा देना
पेकर ने ट्रंप को 2016 के चुनावों में कथित विवाहेतर संबंधों की कहानियों को दबाने में मदद की। यौन दुर्व्यवहार के कई आरोपों का सामना कर रहे ट्रंप की मदद करना मतदाताओं को धोखा देना है। पेकर ने ट्रंप पर पोर्न स्टार डेनियल्स को दिए 1,30,000 डॉलर के भुगतान को छिपाने के लिए व्यवसायिक रिकॉर्ड में आपराधिक रूप से हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, वकीलों का तर्क है कि ट्रम्प ने कोई अपराध नहीं किया। 

‘स्टार्मी डेनियल को दिए 130,000 डॉलर’
ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने स्टॉर्मी डेनियल को 130,000 डॉलर का भुगतान किया था। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टॉर्मी डेनियल ट्रंप के साथ अवैध संबंधों को लेकर चुप्पी साधे रखें। इस मामले में ट्रंप ने डेनियल के साथ संबंधों से इनकार किया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed