फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hunter Biden indicted in nine criminal charges in federal tax case adding illegal gun purchases

US: राष्ट्रपति बाइडन के बेटे हंटर पर नौ आरोपों में लगा अभियोग, बंदूक की अवैध खरीदारी और दुराचार के भी आरोप

Sat, 09 Dec 2023 05:33 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 09 Dec 2023 05:33 AM IST
सार

संसद में रिपब्लिकन सांसद राष्ट्रपति के खिलाफ जांच व महाभियोग चलाने की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि बाइडन ने अपने बेटे के साथ मिलकर एक बड़ी योजना के धन में हेराफेरी की है। 

विज्ञापन
Hunter Biden indicted in nine criminal charges in federal tax case adding illegal gun purchases
Hunter Biden - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन पर कैलिफोर्निया में कर संबंधी नौ आरोपों में अभियोग लगाया गया है। 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के बीच यह जांच काफी अहम हो गई है। उन पर डेलावेयर में 2018 में बंदूक की अवैध खरीदारी के अलावा गुंडागर्दी के तीन और दुराचार के छह नए आरोप भी लगाए गए हैं। दोषी पाए जाने पर 53 वर्षीय हंटर को अधिकतम 17 वर्ष की जेल हो सकती है।

विज्ञापन


विशेष वकील डेविड वीस ने कहा, हंटर बाइडन ने अपने कर बिलों का भुगतान करने के बजाय असाधारण जीवनशैली पर लाखों डॉलर खर्च किए हैं। मौजूदा आरोप 2016 से 2019 के बीच हंटर पर बकाया 14 लाख डॉलर के कर पर केंद्रित हैं। इस अवधि में उन्होंने नशे की लत से जूझने की बात स्वीकार की है। जबकि कानूनन मादक पदार्थ का सेवन करने वाला व्यक्ति अपने पास बंदूक या कोई अन्य हथियार नहीं रख सकता है, जबकि हंटर ने बंदूक की खरीदारी कर अमेरिकी कानून तोड़ा था। विशेष वकील डेविड वीस ने कहा, हंटर बाइडन ने अपने कर बिलों का भुगतान करने के बजाय विलासितापूर्ण जीवनशैली पर लाखों डॉलर खर्च किए। वीस ने कहा, विशेष जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति बाइडन पर चलाएं महाभियोग
संसद में रिपब्लिकन सांसद राष्ट्रपति के खिलाफ जांच व महाभियोग चलाने की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि बाइडन ने अपने बेटे के साथ मिलकर एक बड़ी योजना के धन में हेराफेरी की है। कहा जा रहा है कि जांच को मंजूरी देने के लिए अगले सप्ताह सदन में मतदान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपब्लिकनों की प्रेरणा: बचाव पक्ष
बचाव पक्ष के वकील एब्बे लोवेल ने विशेष वकील डेविड वीस पर रिपब्लिकनों की शह पर काम का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि हंटर का उपनाम बाइडन के अलावा कुछ और होता, तो उन पर डेलावेयर और अब कैलिफोर्निया में आरोप नहीं लगाए जाते। व्हाइट हाउस ने इस मामले पर टिप्पणी नहीं की जबकि अभियोजक लियो वीस ने कहा, कैलिफोर्निया की कोर्ट में दायर दस्तावेज में हंटर के खर्च का ब्यौरा है। इनमें हंटर ने मादक पदार्थों, होटलों, कारों और महिला मित्रों पर भारी राशि खर्च की पर उन्होंने करों का भुगतान नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed