{"_id":"61f9d34e5d4c9e54115c64ee","slug":"hungarian-pm-viktor-orban-seeks-gas-deal-with-vladimir-putin-amid-ukraine-tensions","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine Tensions: यूक्रेन तनाव के बीच हंगरी के प्रधानमंत्री ने रूस के साथ गैस सौदा करने की इच्छा जताई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine Tensions: यूक्रेन तनाव के बीच हंगरी के प्रधानमंत्री ने रूस के साथ गैस सौदा करने की इच्छा जताई
Wed, 02 Feb 2022 06:41 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 02 Feb 2022 06:41 AM IST
सार
क्रेमलिन में बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, हंगरी के दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी नेता विक्टर ओर्बन ने कहा कि उन्होंने रूसी ऊर्जा कंपनी गजप्रोम के साथ हंगरी के लिए 15 साल के गैस अनुबंध के विस्तार का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Russia Hungery
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन की सीमाओं पर रूसी सैनिकों के जमावड़े और युद्ध की आशंकाओं के बीच मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने बुधवार को रूसी प्राकृतिक गैस के बड़े शिपमेंट के लिए समझौते की पैरवी की।
विज्ञापन
क्रेमलिन (मध्ययुगीन रूसी शहरों का केंद्रीय किला) में बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, हंगरी के दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी नेता विक्टर ओर्बन ने कहा कि उन्होंने रूसी ऊर्जा कंपनी गजप्रोम के साथ हंगरी के लिए 15 साल के गैस अनुबंध के विस्तार का अनुरोध किया है ताकि यूरोप में ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि के बीच बड़ी मात्रा में वितरण सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
हालांकि दोनों देशों के बीच कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ है। फिर भी ओर्बन के अनुरोध ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ आर्थिक और राजनयिक संबंधों को रेखांकित किया है। हंगरी यूरोपीय संघ और नाटो दोनों का सदस्य होते हुए भी मॉस्को के साथ अपने संबंधों को बढ़ाना चाहता है। हंगरी की ओर से किए गए समझौते की पेशकश से कुछ यूरोपीय देशों की राजधानियों की भौहें तन गई हैं, जहां रूस को एक दुष्ट देश के रूप में देखा जाता है और पूरे 27-राष्ट्र यूरोपीय संघ की सुरक्षा के लिए खतरा माना जाता है।
विज्ञापन
2010 में हंगरी में सत्ता संभालने के बाद से पुतिन के साथ ओर्बन की बुधवार को हुई यह उनकी 12वीं बैठक है, जबकि पिछले साल यूक्रेन के पास रूसी सैनिकों के जमावड़े को लेकर तनाव बढ़ने के बाद से पुतिन की किसी पश्चिमी देश के नेता के साथ यह पहली व्यक्तिगत मुलाकात थी। हंगरी ने पूर्वी पड़ोसी देश यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों के जमावड़े को लेकर कोई भी रुख अपनाने से परहेज किया है। गौरतलब है कि यूक्रेन की सीमाओं पर करीब एक लाख रूसी सैनिक डेरा डाले हुए हैं।
हालांकि बुधवार को बैठक के दौरान ओर्बन ने यूक्रेन के साथ तनाव को कम करने के लिए एक राजनयिक समाधान का आग्रह किया, जिसने यूक्रेन पर संभावित रूसी आक्रमण पर चिंताओं को जन्म दिया है। ओर्बन ने कहा, "मैंने अपनी वर्तमान यात्रा को एक शांति मिशन के रूप में भी देख रहा हूं।"
बाइडन ने अनुभवी राजनयिक को यूक्रेन के दूत के रूप में नामित करने की उम्मीद जताई
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन और रूस के बीच जारी गतिरोध के बीच एक अनुभवी राजनयिक को यूक्रेन का दूत बनाने की उम्मीद जताई है। निर्णय से परिचित एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन में अपने राजदूत के रूप में सेवा देने के लिए विदेश सेवा अधिकारी ब्रिजेट ब्रिंक को नामित करने की उम्मीद जताई है।
ब्रिंक, वर्तमान में स्लोवाकिया में अमेरिकी राजदूत के रूप में सेवा दे रहे हैं। वह यूक्रेन में लंबे समय से खाली राजनयिक पद ग्रहण करेंगे, जब अमेरिका और उसके सहयोगी हाई अलर्ट पर हैं और यूक्रेन की सीमा के पास लगभग एक लाख रूसी सैनिक तैनात हैं।