{"_id":"632616295de97e61277e103e","slug":"hundreds-of-soldiers-rehearsed-the-queen-s-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Queen's Funeral Rehearsal: सैनिकों ने महारानी के अंतिम संस्कार का रिहर्सल किया, सैकड़ों लोग मौजूद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Queen's Funeral Rehearsal: सैनिकों ने महारानी के अंतिम संस्कार का रिहर्सल किया, सैकड़ों लोग मौजूद
Sun, 18 Sep 2022 12:27 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:27 AM IST
सार
महारानी के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए दुनियाभर से 500 अतिविशिष्ट लोगों के साथ करीब दो हजार अतिथियों के वेस्टमिंस्टर ऐबे पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
तीनो सेनाओं ने किया महारानी के अंतिम संस्कार का रिहर्सल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महारानी को श्रद्धांजलि देने के क्रम के साथ ही सोमवार को होने वाले उनके अंतिम संस्कार के लिए भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शनिवार को ब्रिटेन की थलसेना, वायुसेना और नौसेना के सैकड़ों जवानों ने उनके अंतिम संस्कार की रिहर्सल की। महारानी के सभी आठ पोते-पोतियां करीब 15 मिनट तक उनके ताबूत के पास खड़े भी हुए।
विज्ञापन
विंडसर कासल के ‘लांग मार्च’ कहे जाने वाले रास्ते पर सुबह दोनों ओर सैनिकों की तैनाती थी। इस दौरान ढोल के साथ ही बैंड बजाए जा रहे थे और मार्चिंग दस्ता धुन के साथ लयबद्ध ढंग से आगे बढ़ रहा था। महारानी के अंतिम संस्कार के दौरान सैनिकों की परेड भी होगी। महारानी की अंतिम यात्रा विंडसर कासल से ही शुरू होगी। यहां से चह वेस्टमिंस्टर ऐबे जाएगी, जहां रस्में पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
प्रार्थना के बाद महारानी का पार्थिव शरीर लंदन के बीचो-बीच होकर ले जाया जाएगा। उन्हें विंडसर में उनके पति फिलिप की बगल में दफनाया जाएगा। महारानी के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए दुनियाभर से 500 अतिविशिष्ट लोगों के साथ करीब दो हजार अतिथियों के वेस्टमिंस्टर ऐबे पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
लाइन तोड़कर महारानी के ताबूत की ओर दौड़ने वाला गिरफ्तार
वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी को श्रद्धांजलि देने के लिए आम लोगों के आने के दौरान सुरक्षा के इंतजाम काफी कड़े रखे गए हैं। श्रद्धांजलि देने आया एक युवक लाइन तोड़कर महारानी के ताबूत की ओर दौड़ पड़ा। इसे देखते ही सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए और उसे दबोचकर फर्श पर गिरा लिया। इसके बाद उसे हॉल से बाहर ला जाया गया। सुरक्षाकर्मी उस युवक की जांच कर ताबूत की ओर दौड़ने के कारण के संबंध में पूछताछ कर रहे हैं।