फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Huawei employees that marry westerners faced being forced to leave Europe

हुवावे कंपनी के कर्मचारियों से शादी करने वालों को यूरोप छोड़ने को किया मजबूर

Thu, 14 Jan 2021 02:39 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 14 Jan 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Huawei employees that marry westerners faced being forced to leave Europe
Huawei - फोटो : Twitter

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुवावे कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों से शादी करने वाले पश्चिमी लोगों को यूरोप छोड़ने या बर्खास्त के लिए मजबूर किया गया था। चीन की दिग्गज दूरसंचार कंपनी हुवावे को अमेरिका की सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोप में तैनात हुवावे के कर्मचारियों को जल्दी से जल्दी वापस बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


हुवावे ने अपनी मानव संसाधन पुस्तिका में कहा है कि जिन चीनी कर्मचारियों ने यूरोपीय लोगों से शादी की है या नागरिकता के लिए आवेदन किया है, उन्हें जल्द से जल्द यूरोप छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन


चीन की कंपनी हुवावे पर यह आरोप लगाया जाता है कि चीनी सरकार हुवावे को जासूसी के लिए इस्तेमाल करती है। हालांकि हुवावे ने हमेशा बीजिंग के लिए जासूसी करने से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन सरकार ने घरेलू टेलीकॉम कंपनियों से कहा है कि वे 2027 तक अपने 5जी नेटवर्क से चीनी कंपनी हुवावे के सभी उपकरणों को हटा दें। बता दें कि इसी साल जनवरी में ब्रिटेन सरकार ने कहा था कि हुवावे को 5जी नेटवर्क के संवेदनशील कोर से बाहर रखा जाएगा और अन्य क्षेत्रों में उसकी भागीदारी महज 35 फीसदी रहेगी, लेकिन अब सरकार ने अपना फैसला बदल दिया है।


बता दें कि अमेरिका में अक्सर हुवावे को लेकर विवाद होता रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि हुवावे स्मार्टफोन के जरिए देश के नागरिकों की जासूसी करती है और चीनी सरकार को निजी जानकारी उपलब्ध कराती है, हालांकि हुवावे ने इन आरोपों  से हमेशा इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed