फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   hree people killed in Philippine university shooting

Philippine Shooting: फिलीपींस की यूनिवर्सिटी में फायरिंग, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबर

Sun, 24 Jul 2022 06:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 24 Jul 2022 06:21 PM IST
सार

फिलीपीन पुलिस ने सूचना दी है कि रविवार को राजधानी में स्थित एक विश्वविद्यालय के स्नातक समारोह के दौरान फायरिंग की गई। इस दौरान तीन लोगों की मौत और कम से कम दो अन्य के घायल की सूचना है। 

विज्ञापन
hree people killed in Philippine university shooting
फिलीपीन्स की एटेनियो डी मनीला यूनिवर्सिटी में फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिलीपींस में रविवार को एक विश्वविद्यालय में फायरिंग हुई। इस घटना में तीन की मौत और कई के घायल होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक, रविवार को राजधानी मनीला स्थित एक यूनिवर्सिटी के स्नातक समारोह के दौरान फायरिंग की गई। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम दो अन्य के घायल बताए जा रहे हैं। क्यूजोन शहर के पुलिस प्रमुख रेमुस मेडिना ने एक टेलीविजन चैनल को बताया कि संदिग्ध पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक दो पिस्तौल से लैस हमलावर ने क्यूजोन शहर में एटेनियो डी मनीला यूनिवर्सिटी के गेट के पास फायरिंग की। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने कहा कि यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है और लॉ स्कूल में आयोजित स्नातक समारोह को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायादीश अलेक्जेंडर गेसमुंडो हमले के समय यूनिवर्सिटी जा रहे थे। उन्हें समारोह में वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्हें वापस लौटने की सलाह दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूजोन शहर के मेयर जॉय बेलमोंटे ने हमले की निंदा की है। उन्होंने एक बयान में कहा, इस तरह की घटना का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है और इसकी उच्चतम स्तर तक निंदा की जानी चाहिए। 


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले में दक्षिणी बेसिलन प्रांत के लामिटान शहर की पूर्व मेयर रोजिता फुरिगे, उनकी सहयोगी और यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी गार्ड मारे गए। स्नातक समारोह में शामिल होने वाली फुरिगे की बेटी घायल हुई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया है। जांचकर्ता हमले के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed