फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   How coronavirus will change travel pattern and rules regularisaion

एयरपोर्ट में ब्लड टेस्ट से लेकर नए बोर्डिंग नियम तक, कोरोना वायरस हवाई यात्रा को यूं बदल देगा!

Mon, 04 May 2020 06:01 PM IST
Anshul Talmale अंशुल तलमले
Updated Mon, 04 May 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
How coronavirus will change travel pattern and rules regularisaion
- फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को परेशान कर दिया। देखते ही देखते कैसे एक अनजान बीमारी लाखों लोगों की जान ले लेती है, अबतक समझ से परे है। अब महामारी का रूप धर चुके कोविड-19 ने न सिर्फ जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया बल्कि लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यस्था भी चौपट हो गई। हो सकता है दुनिया को पटरी में लौटने पर कम से कम छह महीने या ज्यादा का वक्त भी लग जाए। अब भविष्य को लेकर कई अनुमान लगाए जा रहे हैं। मसलन लॉकडाउन के दौरान घरों में बंद लोग कोरोना के खात्मे के बाद किस तरह सामाजिक दूरी बरकरार रखेंगे। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मेट्रो, बस अड्डे जैसी दूसरी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोगों का दृष्टिकोण समझने लायक होगा। उम्मीद है कि इस संकट के दौर के बाद नया सवेरा, एक बेहतर कल देखने को मिला।

loader

एयरपोर्ट पर नए नियम

एकबार कोरोना वायरस खत्म होने के बाद जब दोबारा स्थिति सामान्य हो जाएगी तो शायद एयरपोर्ट और फ्लाइट हमें इस तरह बदले-बदले नजर आने लगे।
  1. बोर्डिग के लिए लगने वाली कतार दो मीटर की दूरी के साथ लगे
  2. यात्रियों को भीड़ से बचाने के लिए उन्हें फोन के द्वारा गेट तक बुलाया जाए
  3. चेक-इन के लिए पहुंचने का न्यूनतम समय बढ़ाकर चार घंटे कर दिया जाए
  4. ब्लड प्रेशर और तापमान बोर्डिंग प्रकिया का हिस्सा हो जाए
  5. एयरपोर्ट की साफ-सफाई वैज्ञानिक तरीके से हो, सैनिटाइजिंग आम हो जाए
  6. पासपोर्ट की बजाय फेस आइडेंटिफिकेशन जैसी नई तकनीक सामने आए
  7. मेडिकल सर्टिफिकेट बोर्डिंग के लिए अनिवार्य कर दिया जाए, इंश्योरेंस होने लगे
  8. चेक-इन और केबिन वाले बैग को भी अल्ट्रावायलेट किरणों से डिसइंफेक्ट किया जाएगा
  9. लैंड करने के बाद एक बार फिर यात्रियों को स्कैनर से गुजरना होगा
  10. बैग्स को कन्वेयर बेल्ट पर रखने से पहले एक बार फिर से सैनिटाइज किया जाए

कुछ यूं बदल जाएगा फ्लाइट का नजारा

फ्लाइट का भविष्य!
फ्लाइट का भविष्य! - फोटो : ट्विटर
  1. घाटा उठा रही एयरलाइंस अगर कम हुईं तो नतीजतन हवाई किराया बढ़ेगा
  2. मध्य की सीट मजबूरन खत्म ही करनी पड़ी
  3. यात्री, एयरहोस्टेस, कैप्टन समेत केबिन क्रू मेंबर हमेशा मास्क पहने नजर आए
  4. सैनिटाइजर यात्रा के दौरान पानी की ही तरह मुफ्त में मिलने वाली चीज हो जाए
  5. उड़ान में शराब परोसने की संस्कृति बंद ही कर दी जाए
  6. केबिन में ही सीटों की एक कतार की जगह कार्गो का बक्सा लगाया जाए
  7. बिजनेस और फर्स्ट क्लास में पैकेज्ड और सील खाने के पैकेट मिलें
  8. फ्लाइट के दौरान भी स्टाफ शौचालय की सफाई का ख्याल रखे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed