फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Houthi targeted American and British ships in the Gulf of Aden

Houthi Attack: अदन की खाड़ी में हूती ने अमेरिकी और ब्रिटिश जहाज को बनाया निशाना, ब्रिटेन की नाव में लगी आग

Sat, 27 Jan 2024 05:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 27 Jan 2024 05:35 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाने के बाद विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में एक ब्रिटिश जहाज को तबाह कर दिया। ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ऑपरेशंस और अमेरिका ने हमले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Houthi targeted American and British ships in the Gulf of Aden
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर अदन की खाड़ी पर अमेरिकी युद्धपोत पर हमला कर दिया। इसी के साथ हूतियों ने एक ब्रिटिश जहाज पर भी हमला कर दिया। बता दें, इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद से यमन के हूती विद्रोही सक्रिय हो गए हैं। इस वजह से समुद्री हमलों में इजाफा हो गया है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा हमला पहली बार है, जब विद्रोहियों ने सीधा अमेरिकी युद्ध पोत को निशाना बनाया हो। फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के एक वरिष्ठ निदेशक ब्रैड बोमन ने कहा कि हमले को अमेरिकी युद्धपोत पर सीधे हमले के रूप में स्वीकार करना चाहिए। सेंट्रल कमांड ने बताया कि शुक्रवार को एक एंटी शिप-बैलिस्टिक मिसाइल यूएसएस कार्नी के पास आ गई। हालांकि, कॉर्नी ने सफलता पूर्वक मिसाइल को मार गिराया है। हमले में अमेरिकी पक्ष को किसी भी तरह की क्षति नहीं हुई है।

विज्ञापन

ब्रिटिश जहाज में लगी आग
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाने के बाद विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में एक ब्रिटिश जहाज को तबाह कर दिया। ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ऑपरेशंस और अमेरिका ने हमले की पुष्टि की है। हमले के कारण जहाज में आग लग गई थी। अमेरिका ने कहा कि हमला यमन के विद्रोहियों ने किया है, जिस वजह से जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें, हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने कार्नी हमले की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, उन्होंने एक वाणिज्यिक जहाज पर मिसाइल हमले का दावा किया, जिससे उसमें आग लग गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका आगे भी हमलों का जवाब देंगे
हाल ही में व्हाइट हाउस के अधिकारी, जॉन किर्बी ने कहा था कि अगर समूह आगे भी हमले जारी रखेगा तो अमेरिका उनका मुकाबला करेगा। किर्बी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। इस दौरान किर्बी ने कहा कि हमें पता है कि समूह के पास अब भी सैन्य शक्ति है। अब उनको तय करना है कि वह इन शक्ति का इस्तेमाल कैसे करेंगे। अगर वे हमले जारी रखेंगे तो हम भी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देंगे और उनका उचित मुकाबला करेंगे। जैसा हम करते हैं। हूती के सैन्य प्रवक्त ब्रिगेडियर जनरल याह्मा साड़ी ने कहा था कि हूती अमेरिका के हमलों का उचित जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed