फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Houthi rebels fired Cruise missile at American ship News update in hindi

हूती विद्रोहियों का दुस्साहस: लाल सागर में अमेरिकी जहाज पर फिर दागी क्रूज मिसाइल, लड़ाकू विमानों ने दिया जवाब

Tue, 16 Jan 2024 06:54 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 16 Jan 2024 06:54 AM IST
सार

इस्राइल-हमास युद्ध के बीच हूती विद्रोहियों ने एशिया व पश्चिम एशिया के तेल व मालवाहक जहाजों को स्वेज नहर से यूरोप तक जोड़ने वाले महत्वपूर्ण गलियारे में निशाना बनाया है। इससे युद्ध के क्षेत्रीय संघर्ष में बदलने का खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
Houthi rebels fired Cruise missile at American ship News update in hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को लाल सागर में एक अमेरिकी विध्वंसक जहाज की तरफ जहाज-रोधी क्रूज मिसाइल दागी, जिसे लड़ाकू विमान ने मार गिराया। हूती का यह हमला अमेरिका व ब्रिटेन की तरफ से गए हालिया प्रहार का पलटवार माना जा रहा है। हालांकि, हूती विद्रोहियों ने फिलहाल इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। हूती विद्रोही लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर लगातार हमले करते रहे हैं।

विज्ञापन

क्षेत्रीय संघर्ष में बदलने का खतरा पैदा 
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच हूती विद्रोहियों ने एशिया व पश्चिम एशिया के तेल व मालवाहक जहाजों को स्वेज नहर से यूरोप तक जोड़ने वाले महत्वपूर्ण गलियारे में निशाना बनाया है। इससे युद्ध के क्षेत्रीय संघर्ष में बदलने का खतरा पैदा हो गया है। अमेरिकी सेना के मध्य कमान की तरफ से जारी बयान के अनुसार, हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी इलाकों में सक्रिय आर्ले बर्क श्रेणी के विध्वंसक पोत यूएसएस लाबून को निशाना बनाया। हालांकि, मिसाइल को नष्ट कर दिया गया। एजेंसी

विज्ञापन

लाल सागर से आई थी मिसाइल
मिसाइल लाल सागर के बंदरगाह शहर होदेइदा के पास से आई, जिस पर लंबे समय से हूती विद्रोहियों का कब्जा है। हमले में किसी के हताहत होने या जहाज को नुकसान की सूचना नहीं है। मालूम हो कि अमेरिका के नेतृत्व में हूती विद्रोहियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में शुक्रवार को 28 स्थानों पर हमले किए गए थे। लड़ाकू विमान, युद्धपोतों व एक पनडुब्बी से छोड़ी गईं क्रूज मिसाइलों के जरिये 60 से अधिक लक्ष्यों को निशाना बनाया गया था। अमेरिकी सेना ने शनिवार को भी हूती विद्रोहियों के राडार पर हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदन की खाड़ी में यमन के पास जहाज पर मिसाइल हमला
अदन की खाड़ी में यमन के तट के पास अदन से लगभग 110 मील (177 किलोमीटर) दक्षिण-पूर्व में सोमवार को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले वाणिज्यिक जहाज जिब्राल्टर ईगल पर मिसाइल हमला हुआ। जहाज मार्शल आइलैंड्स का ध्वज लगा हुआ है। जहाज का मालिकाना हक कनेक्टिकट के स्टैमफोर्ड स्थित फर्म ईगल बल्क के पास है, जो न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार करती है। अधिकारियों ने कहा कि ताजा हमले का भी संदेह पहले की तरह ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed