Houthi-US Tension: यमन में अमेरिका के ताबड़तोड़ हमले, हूती विद्रोहियों का दावा- होदेदा के पास 4 लोग मारे गए
अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित क्षेत्र को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में कम से कम चार लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने स्पष्ट कर दिया है कि ये हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक कि लाल सागर में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल नहीं हो जाती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमन के विद्रोही-नियंत्रित क्षेत्रों में बुधवार को अमेरिका ने कथित तौर पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि लाल सागर के बंदरगाह शहर होदेदा के पास एक हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। यह स्थिति इस्राइल-हमास युद्ध से उत्पन्न हुई है, जिसके चलते हूतियों को निशाना बनाया जा रहा है। हूतियों ने दावा किया है कि पिछले कुछ समय में कम से कम 65 लोग मारे गए हैं।
ईरान पर दबाव बनाने का प्रयास
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी अभियान के रुकने के कोई संकेत नहीं हैं, क्योंकि ट्रंप प्रशासन ईरान के बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। इसलिए ईरान समर्थित हूतियों पर लगातार हवाई हमले जारी हैं।
ये भी पढ़ें: US: 'अमेरिकी जहाजों पर हमले रोकें या असली दर्द झेलें', राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हूतियों और ईरान को चेतावनी
नौवहन की स्वतंत्रता बहाल होने तक जारी रहेंगे हमले: लेविट
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अब तक 200 से अधिक हवाई हमले किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमलों के परिणामस्वरूप ईरान कमजोर हुआ है। लेविट ने कहा कि उन्होंने नौसेना के जहाजों और वाणिज्यिक जहाजों पर हमले करने वाले हूती सदस्यों को मार गिराया है। लेविट ने संकेत दिया कि ये हमले तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक कि लाल सागर क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल नहीं हो जाती है।
मंसूरिया जिले में जल परियोजना को बनाया निशाना
इसके अलावा, हूती विद्रोहियों ने अभी तक अपने किसी नेता के मारे जाने की बात स्वीकार नहीं की है और न ही अमेरिका ने किसी अधिकारी का नाम बताया है। ताजा हमला होदेदा गवर्नरेट के मंसूरिया जिले में हूती नियंत्रित जल परियोजना को निशाना बनाकर किया गया। इस हमले में चार लोग मारे गए और अन्य घायल हुए हैं। विद्रोहियों ने कहा कि बुधवार को अन्य हमलों में हज्जाज, सादा और सना गवर्नरेट को निशाना बनाया गया।
ये भी पढ़ें: US Airstrike: इस्राइल के जहाज को निशाना बनाने की धमकी पर यमन में अमेरिका का हवाई हमला, हूती विद्रोही की मौत
ट्रूमैन का समर्थन करने के लिए यूएसएस कार्ल विंसन रवाना
दूसरी तरफ, हूतियों ने दावा किया है कि उन्होंने लाल सागर में अमेरिकी विमानवाहक पोत- यूएसएस हैरी एस ट्रूमैन पर हमले जारी रखे हैं, जो हूतियों पर अधिकांश हमले कर रहा है। वहीं, विमानवाहक पोत यूएसएस कार्ल विंसन ट्रूमैन का समर्थन करने के लिए एशिया से मध्यपूर्व की ओर रवाना हो गया है। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने बुधवार सुबह कहा कि क्षेत्र में अतिरिक्त स्क्वाड्रन और अन्य हवाई संपत्तियां तैनात की जाएंगी। हालांकि उन्होंने विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.