फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   House Speaker Kevin McCarthy approves impeachment inquiry against US President Joe Biden

US: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की बढ़ीं मुश्किलें, स्पीकर मैक्कार्थी ने महाभियोग जांच शुरू करने की दी मंजूरी

Wed, 13 Sep 2023 06:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 13 Sep 2023 06:09 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब जो बाइडन भी मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी संसद के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने बाइडन के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
House Speaker Kevin McCarthy approves impeachment inquiry against US President Joe Biden
जो बाइडन - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब जो बाइडन भी मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी संसद के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने राष्ट्रपति बाइडन के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने की मंजूरी दी है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडन परिवार के व्यापारिक सौदे को लेकर मैक्कार्थी ने जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जानिए क्या बोले मैक्कार्थी
अमेरिका के कैपिटल हिल में मैक्कार्थी ने मंगलवार को कहा कि मैं आज सदन समितियों को राष्ट्रपति बाइडन के खिलाफ औपचारिक महाभियोग जांच शुरू करने का निर्देश दे रहा हूं। मैक्कार्थी ने बताया कि हाउस ओवरसाइट और जवाबदेही समिति के अध्यक्ष जेम्स कॉमर जांच की निगरानी करेंगे। इसके अलावा, हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के अध्यक्ष जिम जॉर्डन और हाउस वेज एंड मीन्स कमेटी के अध्यक्ष जेसन स्मिथ जेम्स कॉमर का सहयोग करेंगे। हालांकि, व्हाइट हाउस ने महाभियोग जांच का विरोध किया है। 
विज्ञापन


बाइडन के खिलाफ यह है आरोप
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडन पर आरोप है कि साल 2009 से 2017 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहते हुए उन्होंने अपने बेटे हंटर बाइडन को विदेशी व्यापार में फायदा पहुंचाया। रिपब्लिकन ने इसी मामले में इस साल काफी समय तक जांच भी की थी, जिसमें बाइडन के खिलाफ सबूत नहीं मिल सके थे। हालांकि, मंगलवार को मैक्कार्थी ने कहा कि हम सबूत लेकर आएंगे। मैक्कार्थी ने बताया कि रिपब्लिकन ने फोन कॉल और मनी ट्रांसफर सहित अन्य सबूत पेश किए हैं, जिससे बाइडन परिवार के खिलाफ भ्रष्ट्राचार का मामला बनता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed