फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Ceasefire Qatar Claim two Days extension amid Hostage-prisoner swap

Gaza: 'इस्राइल-हमास संघर्ष विराम दो दिन बढ़ा', कतर ने किया बड़ा दावा; युद्ध में अब तक 15 हजार से अधिक मौतें

Mon, 27 Nov 2023 11:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 27 Nov 2023 11:32 PM IST
सार

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध के 50 दिन से अधिक बीत चुके हैं। इसी बीच कतर के विदेश मंत्रालय ने युद्धविराम दो दिन बढ़ाने की घोषणा की है। इस्राइली पक्ष से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खबरों के अनुसार हमास दो दिनों में 20 इस्राइली बंधकों को रिहा करेगा।

विज्ञापन
Israel Hamas War Ceasefire Qatar Claim two Days extension amid Hostage-prisoner swap
हमास इस्राइल युद्ध - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमास और इस्राइल के बीच डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय से जारी युद्ध को लेकर आखिरकार दोनों पक्ष युद्धविराम को और दो दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। कतर ने ये दावा किया है। कतर सरकार ने बताया कि इस्राइल ने कहा है कि वह प्रत्येक 10 अतिरिक्त बंधकों की रिहाई के लिए संघर्ष-विराम को एक दिन बढ़ा देगा। कतर की घोषणा के बाद, हमास ने पुष्टि की कि वह समान शर्तों के तहत दो दिन के विस्तार पर सहमत हो गया है। गौरतलब है कि कतर, अमेरिका और मिस्र के साथ, इस्राइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में प्रमुख मध्यस्थ रहा है।

विज्ञापन


कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट पर यह घोषणा की गई है। बता दें कि पूर्व में हुए समझौते के मुताबिक, बंधकों की चौथे जत्थे की अदला-बदली आज यानी सोमवार (27 नवंबर) को होने की उम्मीद थी। दोनों के बीच जारी चार दिवसीय संघर्ष विराम का आज आखिरी दिन था। संघर्ष विराम के आखिरी दिन देर शाम दोहा के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दावा किया कि कतर ने इस्राइल और हमास के बीच चार दिवसीय संघर्ष विराम को दो दिनों तक बढ़ाने पर समझौता हो चुका है। कतर का दावा है कि दोनों पक्षों के बीच सफलतापूर्वक बातचीत हो चुकी है।
विज्ञापन


20 बंधकों की रिहाई; 30 फलस्तीनी कैदी भी छोड़े जाएंगे
द टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के मुताबिक कतर की घोषणा का मतलब है कि कम से कम दस और इस्राइली बंधकों को मंगलवार (पश्चिम एशिया के स्थानीय समय के मुताबिक) रिहा किया जाएगा। अन्य दस बंधकों को बुधवार को रिहा किया जाएगा। इसी के साथ हर दिन इस्राइल 30 फलिस्तीनी कैदियों को भी रिहा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा पट्टी पर संघर्ष विराम; इस्राइल की पुष्टि नहीं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर कतर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने पोस्ट किया, कतर ने घोषणा की है कि इस्राइल और हमास के बीच जारी मध्यस्थता के हिस्से के रूप में, गाजा पट्टी में मानवीय संघर्ष विराम को अतिरिक्त दो दिनों के लिए बढ़ाने पर एक समझौता हुआ है। टाइम्स ऑफ इस्राइल की खबर के मुताबिक संघर्ष विराम विस्तार की इस्रायली पक्ष से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, हमास ने कतर और मिस्र के मध्यस्थता के प्रयासों को श्रेय देते हुए अपना बयान जारी कर दिया है।

शुरुआती गतिरोध के बाद अब इस्राइल और हमास के बीच समझौता पटरी पर लौटता दिख रहा है। खबरों के अनुसार, इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया है कि इस्राइली अधिकारी बंधकों के परिजनों के संपर्क में हैं। परिवार के लोगों को रिहा किए जा रहे लोगों के बारे में सूचना दी जा रही है।

इस्राइली अधिकारी के हवाले से छपी टाइम्स ऑफ इस्राइल की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को छोड़े गए बंधकों में हमास ने मां और उनके बच्चों को अलग करने की कोशिश की। हालांकि, इस्राइल ऐसे मंसूबों को रोकने में सफल रहा। हिब्रू मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हमास 11 इस्राइली बंधकों को जल्द छोड़ेगा। इनमें नौ बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, छोड़े जा रहे बंधकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि इस्राइल की तरफ से नहीं हो सकी है। हिब्रू मीडिया के अनुसार, रिहा किए जा रहे बंधक किबुत्ज़ निर ओज़ से हैं। हमास के आतंकी हमले में यह इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष विराम के चौथे दिन हमास 40 इस्रायली बंधकों को रिहा कर चुका था। इनमें से 13 शुक्रवार को, 13 को शनिवार को और 14 बंधकों को रविवार को रिहा किया गया। बंधन से आजाद किए गए लोगों में 18 या उससे कम उम्र के 21 बच्चे भी शामिल हैं। 11 वयस्क महिलाएं, 65 या उससे अधिक उम्र की सात महिलाएं भी हमास के कब्जे में थीं। 

चार दिवसीय युद्धविराम समझौते से इतर भी हमास ने विशेष हालात में एक इस्राइली-रूसी शख्स रोनी क्रिवॉय को भी बंधन मुक्त किया है। इसके अलावा थाईलैंड के 17 नागरिकों और फिलीपींस के एक नागरिक सहित 18 विदेशी नागरिकों को भी गाजा से मुक्त कर दिया गया। अलग-अलग बातचीत के आधार पर इन्हें छोड़ा गया है। इन लोगों को इस्राइल-हमास युद्धविराम समझौते के तहत नहीं छोड़ा गया है।

हमास की तरफ से बंधकों की मुक्ति के बदले इस्राइली जेलों से 117 महिलाओं और बच्चों को रिहा किया गया। इनमें से शुक्रवार को 39, शनिवार को 39 और रविवार को 39 लोगों को छोड़ा गया। रिहा लोगों में 28 वयस्क महिलाएं, दो किशोर लड़कियां और 18 वर्ष और उससे कम उम्र के 87 किशोर शामिल हैं।

रिहा किए गए फलस्तीनी कैदियों में से 41 पर मुकदमा चलाकर इस्राइली कानून के मुताबिक सजा भी सुनाई गई। इस्राइली जेल में बंद 76 लोग प्रशासनिक हिरासत में थे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 52 दिनों से जारी हिंसक संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया की स्थिति अस्थिर बनी हुई है। अमेरिका घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहा है।


अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत
बता दें कि इस्राइल और हमास का हिंसक संघर्ष बीते सात अक्तूबर को शुरू हुआ था। इस लड़ाई में अब तक 15 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। हमास के आतंकी हमलों के जवाब में इस्राइली डिफेंस फोर्स गाजा के आतंकी ठिकानों पर लगातार हमले कर रही है। हमास के कब्जे वाले गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि अब तक 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ इस्राइली पक्ष में 1200 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed