फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Horrific road accident in Nepal seven Indian devotees returning from the temple died

Nepal: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, मंदिर से लौट रहे सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

Sun, 15 Mar 2026 12:20 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 15 Mar 2026 12:20 AM IST
सार

विश्व बैंक की एक अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार नेपाल में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाला आर्थिक नुकसान 2007 के बाद से तीन गुना बढ़ चुका है और यह अब देश के सकल राष्ट्रीय उत्पाद का लगभग 1.5 प्रतिशत हो गया है।

विज्ञापन
Horrific road accident in Nepal seven Indian devotees returning from the temple died
नेपाल में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नेपाल के गोरखा जिले में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में कम से कम सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु मनकामना मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार श्रद्धालुओं को ले जा रही एक इलेक्ट्रिक माइक्रोबस साहिद लखन ग्रामीण नगरपालिका के कंतार क्षेत्र में सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


गोरखा जिला पुलिस कार्यालय के उप पुलिस अधीक्षक राज कुमार श्रेष्ठ ने बताया कि हादसे में सात अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए चितवन मेडिकल कॉलेज, भरतपुर (चितवन जिला) भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान अभी जारी है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार माइक्रोबस में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे।
विज्ञापन


मनकामना मंदिर में दर्शन करने के बाद हुआ हादसा
गोरखा के मुख्य जिला अधिकारी तुलसी बहादुर श्रेष्ठ ने बताया कि माइक्रोबस मनकामना मंदिर से पश्चिम की ओर तनहूं जिले के अनबुखैरेनी क्षेत्र की ओर जा रही थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मंदिर दर्शन के बाद यात्री किस स्थान की ओर जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन श्रद्धालुओं को ले जा रही इलेक्ट्रिक माइक्रोबस पहाड़ी सड़क के एक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे पहले अगस्त 2024 में भी अनबुखैरेनी क्षेत्र में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी।

नेपाल में बढ़े सड़क हादसे
नेपाल में हाल के वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में वृद्धि देखी गई है। नेपाल ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक एक दशक पहले देश में 4,999 सड़क हादसे दर्ज किए गए थे, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 7,669 हो गई।


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सड़क हादसों का सबसे ज्यादा असर कमजोर वर्गों पर पड़ता है। नेपाल में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक लोग पैदल यात्री, साइकिल चालक और मोटरसाइकिल सवार जैसे संवेदनशील सड़क उपयोगकर्ता होते हैं।

(इनपुट आईएएनस से)

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed