फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Honouring Nazi Linked Veteran Deeply Embarrassing: Justin Trudeau

कनाडा में बवाल: ‘संसद में हिटलर समर्थक पूर्व सैनिक को सम्मानित करना बेहद शर्मनाक’, बोले प्रधानमंत्री ट्रूडो

Tue, 26 Sep 2023 09:37 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटेवा Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 26 Sep 2023 09:37 AM IST
सार

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के लिए कथित तौर पर लड़ने वाले यूक्रेन के एक पूर्व सैनिक का कीव के नेता की यात्रा के दौरान खड़े होकर अभिवादन करना शर्मनाक और असहनीय है।

विज्ञापन
Honouring Nazi Linked Veteran Deeply Embarrassing: Justin Trudeau
कनाडा की संसद में यूक्रेनी राष्ट्रपति का स्वागत करते। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा की संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में एक पूर्व नाजी सैनिक का सम्मान करने पर बवाल खड़ा हो गया है। हालांकि, स्पीकर की ओर से सांसदों की इस हरकत पर माफी मांग ली गई, लेकिन मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब कनाडाई पीएम ने भी इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया है। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के लिए कथित तौर पर लड़ने वाले यूक्रेन के एक पूर्व सैनिक का कीव के नेता की यात्रा के दौरान खड़े होकर अभिवादन करना शर्मनाक और असहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस तरह की घटना को स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। यह कुछ ऐसा है जो कनाडा की संसद और यहां के सभी लोगों के लिए बेहद शर्मनाक है। 

विज्ञापन

वहीं, ट्रूडो की लिबरल पार्टी से संबद्ध एक छोटे से धड़े ने रोटा से इस्तीफा देने की मांग की, जबकि मुख्य विपक्षी कंजरवेटिव ने ट्रूडो प्रशासन की आलोचना की। एक यहूदी समूह ने इस घटना को हैरान करने वाला और अविश्वसनीय रूप से परेशान करने वाला बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला

दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हाल ही में कनाडा का दौरा किया था। इस दौरान जेलेंस्की ने कनाडा की संसद को संबोधित भी किया। जेलेंस्की के संसद में संबोधन के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा रहे एक पूर्व सैनिक यारोस्लोव हुंका को यूक्रेनी नायक के तौर पर सम्मानित किया गया। हुंका ने यूक्रेन की तरफ से रूस के खिलाफ युद्ध लड़ा था। इस दौरान कनाडा के सभी सांसदों ने हुंका का खड़े होकर अभिवादन किया। हालांकि, बाद में पता चला कि हुंका ने हिटलर की नाजी सेना में भी अपने सेवाएं दी थीं। जैसे ही यह जानकारी सामने आई तो हंगामा हो गया। 

स्पीकर ने बाद में मांगी माफी

कनाडा की संसद के स्पीकर एंथनी रोटा ने रविवार को घटना पर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वह यह साफ करना चाहते हैं कि कोई भी सांसद या यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल इस बात से वाकिफ नहीं था। स्पीकर ने यहूदी समुदाय से भी विशेष तौर पर माफी मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed