फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong watching chinese nuclear plant after leak reported

नया खतरा : चीन के एटमी संयंत्र में रेडियोधर्मी रिसाव की आशंका

Wed, 16 Jun 2021 01:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, हांगकांग।
एजेंसी, हांगकांग। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Jun 2021 01:31 AM IST
सार

ताइशान परमाणु संयंत्र साझा रूप से ‘चाइना गुआंगदोन एटमी पॉवर समूह’ और फ्रांस की बहुराष्ट्रीय बिजली कंपनी ‘इलेक्ट्रिसिते दे फ्रांस’ द्वारा चलाई जा रही है।

विज्ञापन
Hong Kong watching chinese nuclear plant after leak reported
परमाणु संयंत्र - फोटो : social media

विस्तार

हांगकांग के पास स्थित चीन के परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी रिसाव की आशंका की रिपोर्ट के बाद संयंत्र की संयुक्त संचालक फ्रांस की कंपनी ने कहा है कि संयंत्र में ‘कार्य प्रदर्शन संबंधी परेशानी’ आ रही है। कंपनी ने कहा है कि फिलहाल उसका संचालन सुरक्षा सीमाओं के भीतर हो रहा है। बताया गया कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन


फ्रांसीसी कंपनी संयंत्र का संचालन करने में मदद देने वाली ‘फ्रामोतोम’ की भी मालिक है। फ्रामोतोम ने बताया कि गुआंगदोन प्रांत में ताइशान परमाणु ऊर्जा संयंत्र के कार्य प्रदर्शन में आ रही दिक्कत का समाधान निकालने में फ्रामोतोम मदद दे रही है। कहा, हमारा दल विशेषज्ञों की मदद से स्थिति का आकलन कर रहा है और किसी भी संभावित संकट के मद्देनजर समाधान भी बताएगा।
विज्ञापन


विकिरणों के स्तर पर नजर रखने वाली हांगकांग वैधशाला के मुताबिक ताइशान संयंत्र से निकलने वाले रेडियोधर्मी का स्तर अब सामान्य पाया गया है। हांगकांग वैधशाला की जिम्मेदारी आसपास के शहरों का रेडिएशन स्तर मापने की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरा नहीं लेकिन चीन को चेताया था
सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार को फ्रामोतोम ने अमेरिकी ऊर्जा मंत्रालय को रेडियोएक्टिव लीकेज के खतरे की चेतावनी दी थी। साथ ही उसने कहा कि वह इस संयंत्र के बाहर क्षमता से अधिक रेडियोएक्टिव पदार्थ डाल रहा है ताकि प्लांट बंद हो सके। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों को लगता है कि मौजूदा हालातों में प्लांट की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed