फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   hong kong skyscraper fire video burning debris like raining fireball

Video: हॉन्गकॉन्ग में हुई शोलों की बारिश! 42 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, वीडियो वायरल

Fri, 03 Mar 2023 08:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Mar 2023 08:05 AM IST
सार

जिस जगह आग लगी, वहां पहले हॉन्गकॉन्ग का मशहूर मरिनर क्लब मौजूद था, जिसकी शुरुआत हॉन्गकॉन्ग के पूर्व गवर्नर डेविड ट्रेंच ने साल 1967 में की थी। 

विज्ञापन
hong kong skyscraper fire video burning debris like raining fireball
हॉन्गकॉन्ग की बिल्डिंग में लगी आग का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉन्गकॉन्ग में निर्माणाधीन इमारत में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि मलबे में लगी शोलों के रूप में नीचे गिर रही थी। इससे ऐसा लग रहा था मानो शोलों की बारिश हो रही है। नीचे गिर रही चिंगारियों और इमारत में हो रहे धमाकों की वजह से निकल रहीं आग की लपटों के चलते वहां से गुजर रहे दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नजदीक के क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के अनुसार, हॉन्गकॉन्ग के सिम शा सुई इलाके के शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट में एक इमारत निर्माणाधीन है। इसी इमारत में आग लगी। 

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बता दें कि जिस जगह आग लगी, वहां पहले हॉन्गकॉन्ग का मशहूर मरिनर क्लब मौजूद था, जिसकी शुरुआत हॉन्गकॉन्ग के पूर्व गवर्नर डेविड ट्रेंच ने साल 1967 में की थी। क्लब की पुरानी इमारत को साल 2018 में ध्वस्त कर दिया गया था और अब वहां 42 मंजिला किंपटन होटल का निर्माण किया जा रहा था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस इमारत में तीन लाख चालीस हजार स्कवायर फीट में 500 कमरे बनाए जा रहे थे। हालांकि आग लगने से इमारत को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और घटना की जांच की जा रही है। वहीं इमारत में आग लगने की इस घटना को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed