फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong Released pro-democracy activists arrested On bail

हांगकांग में गिरफ्तारी: अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने की कड़ी निंदा

Sun, 10 Jan 2021 07:20 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 10 Jan 2021 07:20 AM IST
विज्ञापन
Hong Kong Released pro-democracy activists arrested On bail
हांगकांग पुलिस ने लोकतंत्र समर्थक तीन पूर्व सांसदों को किया गिरफ्तार - फोटो : Twitter

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों और बड़े पैमाने पर नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने संयुक्त रूप से कड़ी निंदा की है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों के साथ शनिवार (स्थानीय समय) को हांगकांग में 55 राजनेताओं और कार्यकर्ताओं की सामूहिक गिरफ्तारी पर गंभीर चिंता व्यक्त की, और चीनी अधिकारियों से क्षेत्र के लोगों के अधिकार और स्वतंत्रता के साथ-साथ कानून का सम्मान करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


एक संयुक्त बयान में चार अधिकारियों ने कहा कि 'हमलोग, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों और अमेरिका के विदेश मंत्री, हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत प्रदशर्न करने के लिए 55 राजनेताओं और कार्यकर्ताओं की सामूहिक गिरफ्तारी पर अपनी गंभीर चिंता को रेखांकित करते हैं।'
विज्ञापन



उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल एख जुलाई को हांगकांग में लागू किया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून चीन-ब्रिटिश संयुक्त घोषणा का स्पष्ट उल्लंघन है और 'एक देश, दो व्यवस्थाओं' के ढांचे को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि इस कानून ने अधिकारों पर अंकुश लगाया है और हांगकांग के लोगों की स्वतंत्रता और असंतोष को खत्म करने और राजनीतिक विचारों का विरोध करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हांगकांग के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि इस सप्ताह गिरफ्तार किए गए लोकतंत्र समर्थक 55 कार्यकर्ताओं में से अधिकतर को जमानत मिल गई है। हालांकि, एक कार्यकर्ता ने आशंका जताई कि आगामी दिनों में उन पर सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोप लगाए जा सकते हैं।

कार्यकर्ताओं पर गैर आधिकारिक ‘प्राइमरी’ चुनाव में हिस्सा लेने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि विधायी परिषद की कार्यवाही को बाधित करने और राज्य की सत्ता को पलटने की साजिश की जा रही थी।


सर्वश्रष्ठ उम्मीदवारों का चयन करने के लिए ‘प्राइमरी’ चुनाव कराया गया और लोकतंत्र समर्थक खेमे ने अधिकतर सीटों पर जीत का दावा किया था। सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद असहमति को दबाने के लिए पिछले साल हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया था। लोकतंत्र समर्थकों के खिलाफ अभियान के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार किए गए 55 कार्यकर्ताओं में से तीन लोगों को नहीं रिहा किया गया। इनमें से जोशुआ वोंग और ताम तक ची अलग-अलग आरोपों में पहले से जेल में हैं। हांगकांग डेमोक्रेटिक पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वू ची वेई भी प्रदर्शन से जुड़े अलग मामले में जेल में हैं।


जुलाई 2019 में प्रदर्शन को भड़काने के लिए वू ची वेई को पिछले महीने जमानत मिली थी। वेई को अपना यात्रा दस्तावेज भी जमा करने को कहा गया था लेकिन अधिकारियों को बाद में पता चला कि उन्होंने अपना पासपोर्ट नहीं जमा कराया, इसके बाद उन्हें रिहा नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed