फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong Protest against city contentious national security law over 50 pro-democratic activists arrested

हांगकांग: विवादास्पद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ प्रदर्शन, 50 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार

Wed, 06 Jan 2021 06:58 AM IST
देव कश्यप एएनआई, हांगकांग
एएनआई, हांगकांग Published by: देव कश्यप Updated Wed, 06 Jan 2021 06:58 AM IST
विज्ञापन
Hong Kong Protest against city contentious national security law over 50 pro-democratic activists arrested
हांगकांग में प्रदर्शन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

हांगकांग में विवादास्पद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर जारी है। रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर दी है कि हांगकांग में विवादास्पद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 50 से अधिक लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

 

 

बता दें कि दिसंबर महीने में हांगकांग के मीडिया कारोबारी जिमी लाई को फर्जीवाड़ा और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित आरोपों के तहत हिरासत में लिया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। हांगकांग में लोकतंत्र के मुखर पैरोकार लाई पर उनकी मीडिया कंपनी ‘नेक्स्ट डिजिटल’ के कार्यालय के लिए पट्टे की शर्तों का कथित तौर पर उल्लंघन किए जाने को लेकर तीन दिसंबर को फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया गया था। बाद में 12 दिसंबर को उनपर विदेशी ताकतों के साथ साठगांठ करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोप लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत की शर्तों के मुताबिक, लाई अपने घर से कहीं बाहर नहीं जाएंगे और बाहर जाने के पहले पुलिस को इसकी सूचना देंगे। दूसरे देशों के अधिकारियों से मिलने पर भी पाबंदी लगायी गई है। वह अखबार, वेबसाइट के लिए आलेख भी नहीं लिख पाएंगे और साक्षात्कार भी नहीं दे पाएंगे। उन्हें अपने यात्रा दस्तावेज भी अदालत को सौंपने को कहा गया है। 
 

हांगकांग पुलिस ने बीते कुछ महीनों में लाई समेत लोकतंत्र समर्थक कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। बीते साल जून में चीन के अर्द्ध स्वायत्त क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किए जाने के बाद से हांगकांग में कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आई है। 



हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में तथा ज्यादा अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज होने के बाद चीन ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया था। ये प्रदर्शन जून 2019 में शुरू हुए थे। इस महीने की शुरुआत में हांगकांग ने लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जोशुआ वोंग और एग्नेश चो को पिछले साल पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन में उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed