फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hong Kong: Five were punished for story book on sheep and wolves in Hong Kong, read some major news

Hong Kong: हांगकांग में भेड़-भेड़ियों की कहानी वाली किताब पर पांच को सजा, पढ़े देश-दुनिया की कुछ प्रमुख खबरें

Sun, 11 Sep 2022 01:15 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, हांगकांग/वाशिंगटन/काबुल/सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु)।
एजेंसी, हांगकांग/वाशिंगटन/काबुल/सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु)। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 11 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hong Kong: Five were punished for story book on sheep and wolves in Hong Kong, read some major news
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

एक अदालत ने बच्चों के लिए भेड़ और भेड़िये की कहानी वाली किताब के प्रकाशन में भूमिका के लिए पांच बोली विशेषज्ञों को 19 महीने कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा, इस किताब का प्रकाशन सरकार के खिलाफ नफरत भड़काने के लिए किया गया था।

विज्ञापन


2019 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और किसी भी राजनीतिक विरोध की आवाज को दबाने की चीन की नीति का यह एक और प्रमाण है। जिन पांच विशेषज्ञों को सजा सुनाई गई है, वह एक साल भी ज्यादा समय पहले से जेलों में हैं। इस आधार पर उनकी जल्द रिहाई संभव है। इन लोगों ने खुद के बेकसूर होने का तर्क दिया, लेकिन उसे नहीं माना गया।

विज्ञापन


हथियारों का उत्पादन बढ़ाएगा पेंटागन
यूक्रेन युद्ध में अमेरिकी हथियारों का असर देखते हुए, अन्य देशों ने भी पेंटागन से हथियार खरीदने में रुचि दिखाई है। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि उच्च तकनीक वाले ‘मल्टीपल लांच रॉकेट’ प्रणाली समेत अन्य हथियारों की मांग बढ़ गई है जिसे यूक्रेन ने रूसी हथियार ठिकानों के खिलाफ इस्तेमाल किया था। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी बिल ला प्लांट ने कहा कि पेंटागन रक्षा उद्योग के साथ मिलकर हथियारों का उत्पादन बढ़ाने पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के चुनाव में कैदी और बंदी भी डाल सकेंगे वोट
नेपाल में होने वाले चुनाव में कैदी और बंदी भी मतदान कर सकेंगे। इसके लिए जिला कारागार में बूथ बनाया जाएगा। पहली बार कैदियों-बंदियों को मताधिकार के प्रयोग का अवसर मिलेगा। नेपाल में प्रतिनिधि सभा सदस्य (सांसद) एवं प्रदेश सभा सदस्य (विधानसभा) के चुनाव नवंबर में संभावित हैं। सात प्रदेशों में चुनाव होने हैं। प्रत्यक्ष प्रत्याशी के 165 एवं समानुपातिक प्रत्याशी के 110 पदों के लिए मतदान होगा। कैदी, बंदी समानुपातिक प्रत्याशी के लिए मतदान करेंगे। कुल मतों के प्रतिशत के अनुसार पार्टियां अपने प्रत्याशियों का मनोनयन करती हैं।

नेपाल के 75 में से 71 जिलों में जेल हैं। इनमें 26,129 कैदी-बंदी हैं। इनमें 1654 महिलाएं हैं। चुनाव में नेपाली पुलिस के साथ मियादी पुलिस की भी ड्यूटी होगी। चुनाव में दो माह के लिए भर्ती जवानों को मियादी पुलिस का दर्जा दिया जाता है। केंद्रीय पुलिस प्रवक्ता तेज प्रसाद राई ने बताया कि जेलों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की सुविधा दी जाएगी।

1.9 करोड़ अफगान के सामने भोजन का संकट : ओचा
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्यवय कार्यालय (ओचा) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने चिंता जताते हुए कहा कि देश के लोगों में भोजन की असुरक्षा और गरीबी बढ़ रही है। यहां 1.9 करोड़ लोगों के सामने भोजन का संकट है, जबकि 2.5 करोड़ गरीबी में जीवन बिता रहे हैं। ओचा ने एक ट्वीट में कहा, बड़ी संख्या में लोग अपने ही देश में शरणार्थी बने हैं। बाढ़ और भूकंप के कारण हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन सर्दियों में जीवित रहने के लिए उन्हें खाद्यान्न, पोषण सहायता, गर्म कपड़ों और सिर पर छत की जरूरत है। डब्ल्यूएफपी ने आर्थिक संकट पर चिंता जताते हुए कहा, इसके कारण पूरे अफगानिस्तान में नौकरियां, वेतन, जीवन-यापन के साधन खत्म हो गए हैं। परिवारों और समुदायों की मदद इस समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

तमिलनाडु में महाकवि दिवस के रूप में मनाया जाएगा आज का दिन
तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रवादी कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारती की पुण्यतिथि 11 सितंबर को महाकवि दिवस के रूप में मनाई जाएगी। राज्य के मंत्री रविवार को यहां कवि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। सरकार द्वारा महाकवि दिवस के रूप में पुण्यतिथि का स्मरणोत्सव पिछले साल सितंबर में सीएम एम के स्टालिन द्वारा की गई 14 घोषणाओं में से एक था।

सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका का विरोध, भाकपा सुप्रीम कोर्ट पहुंची
राज्यसभा सांसद और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता विनय विश्वम ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से दायर याचिका का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। स्वामी ने अपनी याचिका में भारतीय संविधान की प्रस्तावना से ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द को हटाने की मांग की थी।

असम में सात करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, पांच गिरफ्तार
असम के कारबी आंगलोंग और करीमगंज जिलों में सात करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कारबी आंगलोंग जिले में एक वाहन से  तीन करोड़ रुपये का 800 किलो गांजा व 40.07 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। करीमगंज में 3.85 करोड़ का 1,108 किलो गांजा पकड़ा गया।

खुली व अर्ध खुली जेलों के लिए सामान्य नीति पर रखें सुझाव : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने खुली या अर्ध-खुली जेलों के लिए समान प्रक्रिया या नीति की मांग पर याचिकाकर्ता को अपने सुझावों के साथ संबंधित राज्यों को विस्तृत प्रस्तुति देने का निर्देश दिया है। जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस कृष्ण मुरारी की पीठ ने याचिकाकर्ता और वकील कन्हैया सिंघल को संबंधित राज्यों से संपर्क करने व अपनी बात रखने को कहा। अदालत ने साथ ही संबंधित राज्य सरकार को भी यह निर्देश दिया कि जब सुझाव उनके समक्ष पेश किए जाएं तो वह उस पर गौर करें और कानून व मेरिट के आधार पर उचित निर्णय लें। पीठ ने कहा, इसमें कोई विवाद नहीं हो सकता कि जेल एक राज्य सरकार का विषय है और संबंधित राज्यों को खुली जेलों को खोलने के तौर-तरीकों के संबंध में भी कॉल या नीतिगत निर्णय लेने होते हैं। इसका कोई सर्वविदित फॉर्मूला नहीं हो सकता जो हर राज्य पर लागू हो।

दलित बच्चे ने प्रसाद उठाया तो पुजारी ने पेड़ से बांधकर पीटा
मध्य प्रदेश के सागर में एक जैन मंदिर के पुजारी ने 11 वर्षीय लड़के को पेड़ से बांधकर सिर्फ इसलिए पीटा क्योंकि उसने प्रसाद के रूप में रखे बादाम को उठा लिया था। पिता की शिकायत पर जैन सिद्दयतन मंदिर के पुजारी राकेश जैन के खिलाफ एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। पेड़ से बंधे लड़के के रोने व खुद को छोड़ने की गुहार लगाने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लड़के के पिता ने आरोप लगाया कि पुजारी ने एक अन्य व्यिक्त की मदद से लड़के को पेड़ से बांधकर पीटा।

इंडियाबुल्स कमर्शियल क्रेडिट लि. पर 12.35 लाख रुपये का जुर्माना
आरबीआई ने कुछ केवाईसी संबंधित प्रावधानों का पालन नहीं करने पर इंडियाबुल्स कमर्शियल क्रेडिट लि. पर 12.35 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।  आरबीआई ने एक बयान में कहा, यह कार्रवाई नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है और कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर उच्चारण करने का इरादा नहीं है।

महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 20 की मौत
महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 14 की मौत डूबने से हुई। वहीं, सड़क दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस बीच मुंबई में शाही अंदाज में लालबाग के राजा को विदाई दी गई। बीएमसी के अनुसार शनिवार सुबह तक महानगर में 1,93,062 से अधिक गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed