फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindu temple vandalised with "hate-motivated graffiti" in Windsor Canada, two suspects wanted

Canada: कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमला, नकाबपोश हमलावरों ने की तोड़फोड़, दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे

Thu, 06 Apr 2023 10:17 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 06 Apr 2023 10:17 AM IST
सार

स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस दो संदिग्धाों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Hindu temple vandalised with "hate-motivated graffiti" in Windsor Canada, two suspects wanted
हमलावर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। यहां ओंटारियों प्रांत के विंडसर शहर में नकाबपोश हमलावरों ने हिंदू मंदिर पर हमला किया। हमलावरों ने मंदिर में तोड़फोड़ की और दीवारों पर नफरत भरे नारे लिखे। स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस दो संदिग्धाों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
पुलिस ने क्या कहा? 
विंडसर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नकाबपोश बदमाशों ने BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर के बाहर दीवार पर हिंदू-विरोधी और भारत-विरोधी नारे काले रंग के पेंट से लिखे हैं। पुलिस ने आगे कहा कि हिंदू मंदिर में हुई तोड़फोड़ की जांच घृणा से प्रेरित घटना के रूप में की जा रही है। 

शुरुआती जांच में अधिकारियों ने एक वीडियो प्राप्त किया है, जिसमें दो संदिग्धों को रात 12 बजे के बाद इलाके में देखा गया है। वीडियो में, एक संदिग्ध इमारत की दीवार पर तोड़फोड़ करता हुआ दिखाई देता है, जबकि दूसरा उसके साथ खड़ा है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय, एक संदिग्ध ने काले रंग का स्वेटर, बाएं पैर पर एक छोटे से सफेद लोगो के साथ काली पैंट और काले और सफेद रंग के हाई-टॉप रनिंग शूज पहने थे। दूसरे संदिग्ध ने काली पैंट, एक स्वेटशर्ट, काले जूते और सफेद मोजे पहने थे।

कई बार हिंदू मंदिरों को बनाया जा चुका है निशाना 
कनाडा के हिंदू मंदिरों में पहले भी कई दफा ऐसी घटना हो चुकी है, लेकिन अभी तक वहां की सरकार द्वारा कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया है। विंडसर में हुई यह पांचवीं घटना है, जहां मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। बता दें कि इससे पहले 14 फरवरी को मिसिसागा के राम मंदिर में तोड़फोड़ के साथ हिंदू और भारत विरोधी नारे लिखे गए थे। वहीं, कनाडा के ही ब्रैम्पटन के गौरी शंकर मंदिर तो रिचमंड के विष्णु मंदिर में भी कई मूर्तियों को तोड़ा गया था। खालिस्तानी समर्थकों ने कई बार महात्मा गांधी की मूर्ति को भी निशाना बनाया है और भारत विरोधी नारे लिखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed