{"_id":"5f9fe0b57242d1018d387312","slug":"hindu-temple-in-pakistan-fanatics-vandalised-ancient-hindu-temple-in-karachi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानः कराची के हिंदू मंदिर में जमकर तोड़फोड़, कट्टरपंथियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा को भी तोड़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानः कराची के हिंदू मंदिर में जमकर तोड़फोड़, कट्टरपंथियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा को भी तोड़ा
Mon, 02 Nov 2020 04:04 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 02 Nov 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान में आए दिन कट्टरपंथियों द्वारा हिंदू मंदिर एवं उनके देवी-देवताओं की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की खबर आते रहती है। इसी कड़ी में आर्थिक राजधानी कराची में कुछ कट्टरपंथियों ने एक प्राचीन हिंदू मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में रखी भगवान गणेश की मूर्तियों को भी तोड़ डाला।
विज्ञापन
ल्यारी इलाके में हुई इस घटना के लिए कट्टरपंथियों ने हिंदुओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने एक हिंदू बच्चे पर पैगंबर की ईशनिंदा का आरोप लगाया और इसकी प्रतिक्रिया में उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं स्थानीय हिंदू समुदाय ने बताया कि कट्टरपंथियों द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। उन्होंने कहा कि यहां कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। बता दें कि पाकिस्तान में पिछले 20 दिनों में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की तीसरी घटना है।