{"_id":"5e2a0a768ebc3e4b3375759f","slug":"hindu-minor-girl-sent-to-women-safety-center-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन धर्म परिवर्तन मामलाः पाक में हिंदू नाबालिग लड़की को भेजा गया महिला सुरक्षा केंद्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जबरन धर्म परिवर्तन मामलाः पाक में हिंदू नाबालिग लड़की को भेजा गया महिला सुरक्षा केंद्र
Fri, 24 Jan 2020 02:36 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जबरन धर्म परिवर्तन का शिकार हुई नाबालिग लड़की को कोर्ट के आदेश पर महिला सुरक्षा केंद्र भेजा गया है। 15 साल की हिंदू लड़की की 15 जनवरी को जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम युवक से शादी करा दी गई थी।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने अली रजा सोलंगी के खिलाफ बेटी को अगवा करने, धर्म परिवर्तन और शादी करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद लड़की और पिता को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
जहां से उसे महिला पुलिस सुरक्षा केंद्र भेज दिया गया। कोर्ट ने चंदका मेडिकल कालेज को तीन फरवरी तक लड़की की रिपोर्ट सौंपने को कहा है। सिंध के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हरिराम किशोरी लाल ने पीड़ित के परिवार को सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन