{"_id":"64dae05a45502c82b3009896","slug":"hindu-man-arrested-for-allegedly-committing-blasphemy-in-pakistan-world-news-in-hindi-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में हिंदू शख्स गिरफ्तार, नेपाल PM ने 11वीं बार किया कैबिनेट विस्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में हिंदू शख्स गिरफ्तार, नेपाल PM ने 11वीं बार किया कैबिनेट विस्तार
Tue, 15 Aug 2023 07:48 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 15 Aug 2023 07:48 AM IST
विज्ञापन
World News
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान शहर से पुलिस ने एक हिंदू व्यक्ति को ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दी है। इस प्राथमिकी में कहा गया है कि एक मोटरसाइकिल मैकेनिक ने पुलिस के सामने संबंधित हिंदू व्यक्ति की शिकायत दी है। इस व्यक्ति पर अक्सर मुस्लिम और इस्लाम के बारे में आपत्तिजनक बातें कहने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
नेपाल के पीएम प्रचंड ने 11वीं बार किया कैबिनेट विस्तार
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने सोमवार को आठ महीने के कार्यकाल में 11वीं बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया। अनिता देवी को केंद्रीय खाद्य मंत्री बनाया गया है। वे माआवादी सेंट्रल के अमल लाल मोदी की जगह लेंगी। प्रचंड ऐसे गठबंधन की सरकार चला रहे हैं, जिसमें उनकी खुद की पार्टी के पास महज 30 सीटें हैं, जबकि गठबंधन सहयोगी नेपाल कांग्रेस के पास 88 सीटें हैं। प्रचंड को पीएम बने रहने के लिए गठबंधन के दलों को खुश रखना पड़ रहा है। अनिता देवी जनमत पार्टी की नेता हैं। पार्टी के 6 सांसद हैं।
विज्ञापन
ग्रैंड कैन्यन घाटी से 100 फुट नीचे गिरने के बाद भी बच गया किशोर
अमेरिका के एरिजोना में स्थित ग्रैंड कैन्यन घाटी से लगभग 100 फुट नीचे गिरने के बाद भी एक किशोर सुरक्षित बच गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वायट कॉफमैन (13) नाम का एक किशोर एरिजोना के लोकप्रिय पर्यटक स्थल नॉर्थ रिम में ग्रांड कैन्यन अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने कैन्यन गया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क के बचाव दल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद कॉफमैन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, इसके शरीर के कुछ हिस्सों में थोड़ा फ्रैक्चर जरूर हुआ है।
विज्ञापन