फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindu girl kidnapped in Pak, changed religion

पाकिस्तान में एक और हिंदू लड़की का अपहरण, कराया धर्म परिवर्तन

Tue, 26 Mar 2019 08:18 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अजय सिंह Updated Tue, 26 Mar 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Hindu girl kidnapped in Pak, changed religion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

पाक में सिंध प्रांत की दो हिंदू लड़कियों के अपहरण और धर्म परिवर्तन पर बवाल मचने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है और यहां एक और हिंदू लड़की के अपहरण की खबर आई है। बताया जा रहा है कि इस अन्य हिंदू लड़की सोनिया भील का भी अपहरण करने के बाद धर्मपरिवर्तन कराया गया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार बिलाल फारुकी ने ट्वीट कर इस नए अपहरण और धर्म परिवर्तन की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘एक और हिंदू लड़की सोनिया भील का सिंध में अपहरण कर लिया गया।
विज्ञापन




ये तब हुआ है जब हाल ही में दो हिंदू लड़कियों रीना और रवीना के अपहरण व धर्म परिवर्तन की खबरें सुर्खियों में हैं। यह सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में क्यों असफल साबित हो रही है?’ बिलाल फारुकी के इस ट्वीट के बाद द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने इस खबर को प्रमुखता से वेबसाइट पर स्थान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पाकिस्तानी अखबारों ने भी हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की खबरों को प्रमुखता दी है। डॉन ने प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ से दो हिंदू लड़कियों के अपहरण और धर्म परिवर्तन को लेकर जांच के आदेश को प्रमुखता दी है जबकि द नेशन अखबार ने इस पूरे विवाद को शीर्ष खबर बनाया है। हालांकि उर्दू अखबारों में इस खबर को प्रमुखता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed