फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hindu family in Pakistan attacked after they tried to overtake vehicle of politician's relative

Pakistan: पाकिस्तान के मंत्री के चचेरे भाई ने हिंदू परिवार पर किया हमला, कार को ओवरटेक करने पर खोया आपा

Mon, 08 Aug 2022 10:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंध
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंध Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 08 Aug 2022 10:07 PM IST
सार

पाकिस्तान में एक राजनेता के भाई द्वारा हिंदू परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, हमला महज इसलिए किया गया था कि हिंदू परिवार ने हमलावर की कार को ओवरटेक किया था। 

विज्ञापन
Hindu family in Pakistan attacked after they tried to overtake vehicle of politician's relative
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों की हालत बेहद खराब है। वहां हिंदुओं के उत्पीड़न के मामले अकसर ही सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला सिंध प्रांत में सामने आया है। यहां एक हिंदू परिवार पर एक पाकिस्तानी राजनेता के रिश्तेदार और उसके सुरक्षाकर्मियों ने हमला किया। पुलिस के मुताबिक मामला रविवार का है। हमलावरों ने हिंदू परिवार पर हमला सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि राजनेता के रिश्तेदार के वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की थी। फिलहाल सिंध पुलिस के महानिरीक्षक ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


राजनेता के रिश्तेदार के द्वारा हिंदू परिवार पर हमले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। लोगों ने, अल्पसंख्यक समुदाय के पीड़ित जिसमें जिसमें एक पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं, के लिए न्याय की मांग की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सिंध के पशुधन और मत्स्य पालन मंत्री अब्दुल बारी पिताफी के चचेरे भाई शमशेर पिताफी और उसके गार्डों ने गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश करने के लिए घोटकी क्षेत्र के पास परिवार को साथ कथित रूप से परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि हिंदू परिवार संघर का रहने वाला है। वे लोग राहरकी साहिब मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। जब उनकी कार ने राजमार्ग पर पिताफी की कार को ओवरटेक किया तभी बच्चों में से एक ने आइसक्रीम का रैपर बाहर फेंक दिया, जो पिटाफी की वीगो कार की विंडशील्ड से टकराया। आगे जाकर हिंदू परिवार घोटकी में एक सड़क किनारे रेस्तरां पर रुका। पिताफी ने वहां उनका पीछा किया। वहां उसने और उसके लोगों ने कथित तौर पर हिंदू परिवार के साथ मारपीट की और उनकी कार भी तोड़ दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed