{"_id":"602abb19a04af65c0a1ed177","slug":"highest-level-of-energy-emergency-declared-in-texas-to-cope-with-deep-freeze","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्सास में तूफान से निपटने के लिए उच्चतम स्तर का ऊर्जा आपातकाल घोषित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टेक्सास में तूफान से निपटने के लिए उच्चतम स्तर का ऊर्जा आपातकाल घोषित
Mon, 15 Feb 2021 11:49 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्सास राज्य में आए खतरनाक सर्द तूफान को देखते हुए सरकार की तरफ से जारी चेतावनी को बरकरार रखा गया है। वहीं, टेक्सास के इलेक्ट्रिक रिलायबिलिटी काउंसिल (इरकॉट) ने सोमवार तड़के बारी-बारी से राज्य में बिजली काटना शुरू कर दिया। ऐसे में हजारों घरों में कुछ-कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
डलास और ह्यूस्टन की बात करें तो यहां तापमान शून्य के बहुत नीचे चला गया। ऐसे में टेक्सास की इलेक्ट्रिक विश्वसनीयता परिषद (इरकॉट) की तरफ से एक ट्वीट में कहा गया, ‘‘हम टेक्सास से अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि रखने की अपील करते हैं।’’ इरकॉट ने लोगों से बिजली का उपयोग कम से कम करने की अपील भी की।
विज्ञापन
काउंसिल राज्य में बिजली आपूर्ति का प्रबंधन करती है। उसने कहा,‘‘ यातायात लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति रोकी जा सकती है।’’ इरकॉट ने बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए बारी से बारी से बिजली की कटौती को आखिरी उपाय बताया।
विज्ञापन
उसने कहा कि विद्युत वितरण कंपनियों से पूरे तंत्र में बिजली की मांग को कम करने के उपायों का पता लगाने को कहा गया है। बता दें, टेक्सास में स्थानीय समय के अनुसार सुबह सात बजे तक 23 लाख से अधिक लोग बिना बिजली के कारण अंधेरे में थे।
नेशनल वेदर सर्विस’ के मुख्य मौसम वैज्ञानिक बॉब ओरावेक ने सोमवार को कहा, ‘‘हाल ही में हुई बर्फबारी के चलते कई दुर्घटनाओं की खबरें सामने आई हैं। मुझे लगता है कि आज बड़ा खतरा है क्योंकि मौसम का दबाव उत्तर पूर्व दिशा में बढ़ रहा है।’’
उनके अनुसार पूर्वी लुइसियाना, मिसीसिपी, मध्य तेन्नेसी, केंटुकी और पश्चिम वर्जीनिया में 0.25 से लेकर 0.6 सेंटीमीटर तक बर्फ जमा होने की आशंका है। इस सर्द तूफान की वजह से ह्यूस्टन में अधिकारियों ने लोगों को बिजली की आपूर्ति ठप होने, रास्ता बाधित होने समेत ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है जैसा कि श्रेणी-5 के चक्रवात के समय होता है।
वहीं, ह्यूस्टन क्षेत्र में रविवार को बारिश के बाद तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया। मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक मार्क चेनार्ड ने बताया कि सोमवार को दक्षिणी मैदानी इलाकों में 12 इंच तक बर्फबारी की आशंका है।
अमेरिका का बड़ा हिस्सा अभी सर्द मौसम से प्रभावित है, लेकिन दक्षिण तक ऐसी स्थिति का बनना लगभग दुर्लभ ही है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने राज्य के सभी 254 काउंटी के लिए ‘आपदा’ की चेतावनी जारी की।
उन्होंने शनिवार को कहा था, ‘‘टेक्सास बेहद खतरनाक सर्द तूफान का सामना कर रहा है।’’ वहीं, रविवार रात में राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में टेक्सास में आपात स्थिति की घोषणा की और राज्य को संघीय सरकार की मदद मुहैया कराने का आदेश दिया। डलास-फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 760 से ज्यादा उड़ानों का परिचालन रद्द कर दिया गया।