{"_id":"662715f5f26d60e33205f64f","slug":"higher-education-performance-in-india-improved-due-to-nep-and-pm-modi-vision-research-work-increased-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"QS Ranking: NEP और PM मोदी के विजन से सुधरा भारत में उच्च शिक्षा प्रदर्शन, भारतीय विवि में 54% बढ़ा शोध कार्य","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
QS Ranking: NEP और PM मोदी के विजन से सुधरा भारत में उच्च शिक्षा प्रदर्शन, भारतीय विवि में 54% बढ़ा शोध कार्य
Tue, 23 Apr 2024 07:29 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 23 Apr 2024 07:29 AM IST
सार
क्वाक्वेरेली ने एक पोस्ट में लिखा कि अनुसंधान के मामले में भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ा है। 2017 से 2022 तक इसके अनुसंधान उत्पादन में 54 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिससे भारत इस क्षेत्र में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश रैंकिंग संस्थान क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) के संस्थापक नुंजियो क्वाक्वेरेली के मुताबिक जी-20 देशों में भारत के विश्वविद्यालयों की औसत रैंकिंग में साल-दर-साल 14 फीसदी अहम सुधार हुआ है।
विज्ञापन
क्वाक्वेरेली ने एक पोस्ट में लिखा कि अनुसंधान के मामले में भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ा है। 2017 से 2022 तक इसके अनुसंधान उत्पादन में 54 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिससे भारत इस क्षेत्र में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
उन्होंने भारत की उच्च शिक्षा की प्रगति के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को श्रेय देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों की भी अहम बताया। उन्होंने पीएम के साथ मुलाकात को याद करते हुए कहा कि बातचीत के दौरान स्पष्ट हो गया था कि पीएम मोदी के पास भारतीय शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव लाने की भावुक प्रतिबद्धता है, जो एनईपी के महत्वाकांक्षी लक्ष्य में परिलक्षित होती है।
विज्ञापन
क्वाक्वेरेली ने 10 अप्रैल को प्रकाशित नवीनतम क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन के संबंध में यह उल्लेख किया है। इसमें बताया गया है कि जी-20 देशों में इस साल भारत के विवि के प्रदर्शन में सबसे ज्यादा सुधार हुआ है। रैंकिंग में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को वैश्विक सूची में 20वां व भारत में पहला स्थान मिला है।