फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   High court judges in Pakistan receive threatening letters filled with suspicious substance

Pakistan: इस्लामाबाद हाईकोर्ट के आठ न्यायाधीशों को मिले धमकी भरे पत्र, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 Apr 2024 11:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 02 Apr 2024 11:10 PM IST
सार

Pakistan: न्यायाधीशों को धमकी का यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब देश की खुफिया एजेंसियों पर न्यायिक मामलों में दखल देने के आरोप लग रहे हैं। कुछ दिन पहले इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के छह न्यायाधीशों ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) काजी फैज ईसा को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की थी। 

विज्ञापन
High court judges in Pakistan receive threatening letters filled with suspicious substance
इस्लामाबाद हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक समेत आठ न्यायाधीशों को धमकी भरे पत्र मिले हैं। इन पत्रों में संदिग्ध सामग्री भरी हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब देश की खुफिया एजेंसी पर न्यायिक मामलों में दखल देने के आरोप लग रहे हैं। कुछ दिन पहले इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के छह न्यायाधीशों ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) काजी फैज ईसा को पत्र लिखा था और देश की खुफिया एजेंसियों द्वारा न्यायिक मामलों में दखल देने की शिकायत की थी। 
विज्ञापन


पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश फारूक ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि इस घटना के कारण दिन की सुनवाई में देरी हुई। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने न्यायिक सूत्रों के हवाले से खबर दी कि जब दो न्यायाधीश के स्टाफ ने पत्रों को खोला तो उन्हें अंदर पाउडर मिला और बाद में उन्हें आंखों में जलन महसूस होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियात के तौर पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर और हाथ धोने के साथ त्वरित कार्रवाई की गई। पत्र मिलने के बाद इस्लामाबाद पुलिस के विशेषज्ञों की एक टीम संदिग्ध पाउडर की जांच के लिए तुरंत इस्लामाबाद उच्च न्यायालय पहुंची। 


उच्च न्यायालय के अधिकारियों ने इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक और सुरक्षा उप महानिरीक्षक को तलब किया और मामले का तत्काल समाधान किया। पत्र कई न्यायाधीशों को संबोधित किए गए थे। जिससे न्यायपालिका की सुरक्षा की चिंताएं बढ़ गईं हैं। इसके अलावा, संदिग्ध पत्रों को आगे की जांच के लिए आतंकवाद-रोधी विभाग को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed