Canada Row: हिंदुओं पर खालिस्तानियों के हमले से भारत-कनाडा में बढ़ा तनाव, सिख समुदाय भी समर्थन में उतरा
बयान में कहा गया है कि 'उच्चायोग की तरफ से पहले ही कनाडा सरकार से इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की गई थी, लेकिन हमने देखा कि 3 नवंबर को भारत विरोधी तत्वों द्वारा इस काउंसुलर कैंप में तोड़फोड़ की गई और लोगों पर हमला किया गया।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
High Commission of India in Ottawa, Canada issues a press release - "...We have seen violent disruption today (Nov 3) orchestrated by anti-India elements outside the consular camp co-organized with the Hindu Sabha Mandir, Brampton, near Toronto. It is deeply disappointing to see… pic.twitter.com/FQuxEf5cqd
— ANI (@ANI) November 4, 2024विज्ञापन
बयान में कही गईं ये बातें
उच्चायोग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 'पूर्व के वर्षों की तरह भारतीय उच्चायोग और वैंकुवर और टोरंटो के महावाणिज्य दूतावासों की तरफ से ब्रैंपटन के हिंदू सभा मंदिर में काउंसुलर कैंप का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के सह-आयोजन कर्ताओं में ब्रैंपटन का हिंदू सभा मंदिर भी शामिल था। उच्चायोग की तरफ से पहले ही कनाडा सरकार से इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की गई थी, लेकिन हमने देखा कि 3 नवंबर को भारत विरोधी तत्वों द्वारा इस काउंसुलर कैंप में तोड़फोड़ की गई और लोगों पर हमला किया गया।'
बयान में कहा गया है कि 'ये देखना दुखद है कि सामान्य काउंसुलर कामकाज को भी बाधित किया जा रहा है। हम आवेदकों की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। हालांकि इसके बावजूद हमने एक हजार से ज्यादा जीवन प्रमाण पत्र भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों को बांटे। इससे पहले 2-3 नवंबर को भी वैंकुवर और सरे में वाणिज्य दूतावास के काम को बाधित करने की कोशिश की गई।'
A red line has been crossed by Canadian Khalistani extremists today.
— Chandra Arya (@AryaCanada) November 3, 2024
The attack by Khalistanis on the Hindu-Canadian devotees inside the premises of the Hindu Sabha temple in Brampton shows how deep and brazen has Khalistani violent extremism has become in Canada.
I begin to feel… pic.twitter.com/vPDdk9oble
भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने साझा किया घटना का वीडियो
कनाडा में भारतीय मूल के सांसद आर्य ने हिंसा की वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की है। उन्होंने लिखा, 'कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथियों ने लाल रेखा को पार किया है। ये हमला दिखाती है कि कनाडा में खालिस्तानी हिंसक उग्रवाद कितना गहरा और बेशर्म हो गया है। मुझे लगने लगा है कि इसमें सच्चाई है कि कनाडा के राजनीतिक तंत्र के अलावा, खालिस्तानियों ने हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों में भी प्रभावी ढंग से घुसपैठ कर ली है।'
कनाडा के सिख समुदाय ने भी हिंदुओं पर हमले की निंदा की
कनाडा में हिंदुओं पर खालिस्तानियों के हमले की सिख समुदाय ने भी निंदा की है। ओंटारियों सिख एंड गुरुद्वारा काउंसिल ने बयान जारी कर कहा है कि 'मंदिर के बाहर हुई घटना दुखद है। हम कनाडा में सभी धर्म, समुदाय के लोगों की भलाई के लिए समर्पित हैं और चाहते हैं कि ऐसा माहौल रहे, जिसमें सभी लोग सुरक्षित महसूस करें और अपनी आस्था का बिना किसी डर से पालन कर सकें। जांच एजेंसियों को इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच करनी चाहिए क्योंकि हमारे समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है। हम ये भी उम्मीद करते हैं कि समुदायों के नेता साथ आकर एकता और दयालुता का माहौल बनाएं।'