{"_id":"66ea54ffa3d30b992f0c5ffc","slug":"hezbollah-vows-retaliation-against-israel-over-pager-explode-in-lebanon-rise-tension-with-iran-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hezbollah: हिजबुल्ला ने बदला लेने की दी धमकी, सिलसिलेवार पेजर धमाकों के बाद अलर्ट पर इस्राइल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Hezbollah: हिजबुल्ला ने बदला लेने की दी धमकी, सिलसिलेवार पेजर धमाकों के बाद अलर्ट पर इस्राइल
Wed, 18 Sep 2024 10:06 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:06 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लेबनान में नियुक्त ईरान के राजदूत भी पेजर धमाकों में घायल हुए हैं। हालांकि उनकी हालत गंभीर नहीं है। ईरान के विदेश मंत्री ने इसे लेकर लेबनान के विदेश मंत्री के साथ टेलीफोन पर बात भी की है और राजदूत की सेहत के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
हिजबुल्ला चीफ हसन नसरुल्ला
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए सिलसिलेवार पेजर धमाकों के बाद हिजबुल्ला ने इस्राइल से बदला लेने की धमकी दी है। हिजबुल्ला ने धमाकों का आरोप इस्राइल पर लगाया है। हालांकि अभी तक इस्राइल की तरफ से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं हमलों में ईरान के राजदूत भी घायल हुए हैं। ऐसे में ईरान और इस्राइल के बीच भी तनाव, जो पहले से ही बढ़ा हुआ है, उसके और भी बढ़ने की आशंका है। आइए जानते हैं कि पेजर धमाकों में अब तक क्या-क्या हुआ-
1. हिजबुल्ला ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस्राइल को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लेबनान में हुए सिलसिलेवार धमाकों में करीब तीन हजार लोग घायल हुए हैं और नौ लोगों की मौत हुई है। हिजबुल्ला ने इस्राइल की इस कथित कार्रवाई को भडकाऊ करार दिया और इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी।
2. हिजबुल्ला ने कहा है कि धमाकों में इसके दो सदस्यों की मौत हुई है और मृतकों में एक युवा लड़की भी शामिल हैं।
3. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबैद ने कहा है कि 2800 लोग घायल हुए हैं और इनमें से कई की हालत गंभीर है। अधिकतर लोगों के मुंह, हाथ और पेट पर चोट लगी है।
विज्ञापन
4. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लेबनान में नियुक्त ईरान के राजदूत भी पेजर धमाकों में घायल हुए हैं। हालांकि उनकी हालत गंभीर नहीं है। ईरान के विदेश मंत्री ने इसे लेकर लेबनान के विदेश मंत्री के साथ टेलीफोन पर बात भी की है और राजदूत की सेहत के बारे में जानकारी ली।
5. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने इस हमल को अंजाम दिया। लेबनान के सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि मोसाद ने ताइवान में बने पेजर्स में उत्पादन के समय ही एक गुप्त विस्फोटक पेजर्स में प्लांट कर दिया था। यह विस्फोटक पेजर की बैटरी के पास ही प्लांट किया गया था, जैसे ही कोड डाला गया, वैसे ही ये विस्फोटक फट गए और उसके असर से बैटरी में भी धमाका हुआ।
6. अमेरिका ने पेजर धमाकों से अनभिज्ञता जताई और कहा कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है और उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।
7. लेबनान में हुए हमले ऐसे वक्त हुए हैं, जब इस्राइल ने हिजबुल्ला के खिलाफ लेबनान में हमले करने का एलान किया है। बता दें कि हिजबुल्ला गाजा युद्ध की शुरुआत से ही हमास का समर्थन कर रहा है और इस्राइल पर रॉकेट हमले कर रहा है। इस्राइल की तरफ से भी हिजुबल्ला के हमलों का जवाब दिया जा रहा है।
8. हमास चीफ इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या के बाद से ही ईरान और इस्राइल के बीच तनाव चरम पर है। अब बेरूत में हुए पेजर्स धमाकों में ईरान के राजदूत भी घायल हुए हैं। ईरान ने भी इस हमले का आरोप इस्राइल पर लगाया है। ऐसे में आशंका है कि इसके बाद इस्राइल और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। साथ ही ईरान, हिज्बुल्ला का समर्थन करता है। ऐसे में भी ईरान और इस्राइल के बीच ठन गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन