फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   hezbollah chief hassan nasrallah successor was killed in israel air strike on 4 october

Israel: नसरल्ला का उत्तराधिकारी हासेम सफीद्दीन 4 अक्तूबर के हमले में ही मारा गया, इस्राइली सेना ने की पुष्टि

Wed, 23 Oct 2024 07:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 23 Oct 2024 07:55 AM IST
सार

हाशेम सफीद्दीन को अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने साल 2017 में आतंकी घोषित किया था। हाशेम सफीद्दीन, हिजबुल्ला प्रमुख रहे हसन नसरल्ला का चचेरा भाई था। हाशेम सफीद्दीन बेहद धार्मिक स्वभाव का व्यक्ति था और उसे भी हसन नसरल्ला की तरह ही ईरान का करीबी बताया जाता था।

विज्ञापन
hezbollah chief hassan nasrallah successor was killed in israel air strike on 4 october
हाशेम सफीद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल ने एलान किया है कि उनके 4 अक्तूबर को किए गए हमले में हसन नसरल्ला का संभावित उत्तराधिकारी और हिजबुल्ला का नया चीफ बनने का दावेदार हाशेम सफीद्दीन भी मारा गया है। हाशेम सफीद्दीन हिजबुल्ला की कार्यकारी परिषद का प्रमुख था और हसन नसरल्ला की मौत के बाद हाशेम ही हिजबुल्ला का नया चीफ बनने वाला था। इस्राइली सेना ने बताया कि सफीद्दीन के साथ ही हिजबुल्ला की खुफिया डिवीजन का प्रमुख हुसैन अली हजीमा भी 4 अक्तूबर के हमले में ढेर हो गया था।  
विज्ञापन


हिजबुल्ला के खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले में मारा गया हाशेम सफीद्दीन
इस्राइली सेना ने बताया कि बीती 4 अक्तूबर को बेरूत स्थित हिजबुल्ला के भूमिगत खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाकर हमला किया गया था। यह मुख्यालय बेरूत के दाहियेह इलाके में स्थित है, जो हिजबुल्ला का गढ़ माना जाता है। आईडीएफ ने कहा कि हमले के वक्त हिजबुल्ला के खुफिया मुख्यालय में 25 से ज्यादा खुफिया विभाग के लोग भी मौजूद थे, जिनमें शीर्ष कमांडर भी शामिल थे। हमले के वक्त हाशेम सफीद्दीन भी खुफिया मुख्यालय में मौजूद था। हमले के बाद भी ऐसी खबरें आईं थी कि इस्राइली हवाई हमले में हाशेम सफीद्दीन भी मारा गया, लेकिन उन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई थी। अब इस्राइली सेना ने इसकी पुष्टि कर दी है। 
विज्ञापन


हाशेम सफीद्दीन को अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने साल 2017 में आतंकी घोषित किया था। हाशेम सफीद्दीन, हिजबुल्ला प्रमुख रहे हसन नसरल्ला का चचेरा भाई था। हाशेम सफीद्दीन बेहद धार्मिक स्वभाव का व्यक्ति था और उसे भी हसन नसरल्ला की तरह ही ईरान का करीबी बताया जाता था। हिजबुल्ला की कार्यकारी परिषद का प्रमुख होने के साथ ही वह हिजबुल्ला की जिहाद काउंसिल का भी प्रमुख था, ये जिहाद काउंसिल ही हिजबुल्ला के सैन्य संचालन के लिए जिम्मेदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के मुख्य नौसैनिक अड्डे पर हमला किया
इस्राइली जेट विमानों ने बेरूत में हिजबुल्लाह के मुख्य नौसैनिक अड्डे पर सोमवार रात भर हमला किया, इजराइल रक्षा बलों ने मंगलवार सुबह इसकी जानकारी दी। हमले में अड्डे का मुख्यालय, गोला-बारूद डिपो, भूमिगत अवसंरचना, फाइटर जेट और अन्य संपत्तियां नष्ट हो गईं। आईडीएफ ने कहा, 'हिजबुल्ला के जहाजों को इस्राइल के समुद्री क्षेत्र में नौसेना के जहाजों और नौसेना और रणनीतिक लक्ष्यों पर हमला करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।' हमले से पहले नागरिकों को क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी गई थी। ईरान समर्थित हिजबुल्ला के पास नौसेना के कमांडो और जहाज-रोधी मिसाइल सिस्टम होने का दावा किया जाता है। रिपोर्ट बताती हैं कि हिजबुल्लाह गुप्त अभियानों के लिए मानव रहित पनडुब्बियों का भी निर्माण कर रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed