फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Helicopter with people on board has gone missing in Nepal 5 foreign nationals news and updates

Nepal: सोलुखुंबु से काठामांडू जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच लोगों के शव बरामद, विदेशियों समेत छह थे सवार

Tue, 11 Jul 2023 02:47 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 11 Jul 2023 02:47 PM IST
सार

बताया गया है कि सुबह करीब 10 बजे इस हेलीकॉप्टर का संपर्क कंट्रोल टॉवर से टूट गया। इसके बाद से ही चॉपर की कोई जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
Helicopter with people on board has gone missing in Nepal 5 foreign nationals news and updates
नेपाल में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश। - फोटो : Social Media

विस्तार

नेपाल के सोलुखुभु से काठमांडू जा रहा एक हेलीकॉप्टर लापता होने के बाद क्रैश हो गया। इसमें सवार छह में पांच लोगों के शव घटनास्थल से ही बरामद कर लिए गए हैं। बताया गया है कि सुबह करीब 10 बजे इस हेलीकॉप्टर का संपर्क कंट्रोल टॉवर से टूट गया। इसके बाद से ही चॉपर की कोई जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने हेलीकॉप्टर का मलबा और पांच शवों को घटनास्थल से ही बरामद कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, राहत-बचाव कार्य जारी हैं और इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस का कहना है कि हेलीकॉप्टर का समुद्र तल से 3500 मीटर की ऊंचाई पर लामजुरा पास के करीब एक्सीडेंट हुआ। हेलीकॉप्टर में पायलट शेट बी गुरुंग के अलावा मेक्सिको के पांच नागरिक मौजूद थे। 
विज्ञापन


नेपाल सरकार ने जारी की हेलीकॉप्टर में सवारों की सूची


अधिकारियों के मुताबिक, मनांग एयर का हेलीकॉप्टर माउंट एवरेस्ट के करीब लापता हुआ है। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के महाप्रबंधक प्रताप भानु तिवारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही संपर्क से बाहर हो गया। 

हेलीकॉप्टर क्रैश की सूचना भाकंजे गांव के लामजुरा स्थित चिहानडंडा के रहने वाले लोगों ने दी। स्थानीय निकाय के उपाध्यक्ष न्वांग ल्हाकपा शेरपा ने इसकी जानकारी आला अफसरों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed