फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Heatwave threat from east to west of China

China Heatwave: चीन के पूर्व से पश्चिम तक हीटवेव का खतरा, 40 के पार होगा तापमान, जंगल की आग का भी खतरा

Sat, 23 Jul 2022 01:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 23 Jul 2022 01:34 AM IST
सार

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुख्य अधिकारी फू जियाओलन ने बताया कि देश के कई क्षेत्रों में आगामी तीन दिनों के भीतर हीटवेव के साथ तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक हो सकता है। 

विज्ञापन
Heatwave threat from east to west of China
चीन में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूरोप और ब्रिटेन के बाद अब चीन को आगामी 10 दिनों में पूर्व से पश्चिम तक और भी ज्यादा हीटवेव का सामना करना पड़ेगा। कुछ तटीय शहरों में पहले से ही उच्चतम स्तर की चेतावनी जारी की जा रही है। चीन के इन क्षेत्रों में हिमनदों के पिघलने की गति बढ़ने के चलते खतरे की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


शनिवार को चंद्र कैलेंडर में चीनी पंचांग में ‘बड़ी गर्मी’ का दिन माना जाता है और आशंका है कि इस दिन चीन के कई शहरों में तापमान में काफी उछाल दर्ज हो सकता है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुख्य अधिकारी फू जियाओलन ने बताया कि देश के कई क्षेत्रों में आगामी तीन दिनों के भीतर हीटवेव के साथ तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक हो सकता है। 
विज्ञापन


झेंजियांग प्रांत के कुछ शहरों में शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी कर कई कारखानों और निर्यातकों को चेतावनी भी दे दी गई है। लोगों से घरों, दफ्तरों व कारखानों में एसी की मांग बढ़ने के चलते राष्ट्रीय पॉवर ग्रिड पर खतरा बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई प्रांतों के जंगलों में आग का खतरा 
चीन में झेंजियांग के अलावा फुजियान, ग्वांगडोंग, हुनान, जियांग्शी और चोंगकिंग शहर के कुछ हिस्सों में भी निकट भविष्य में जंगल की आग का खतरा है। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 29 जुलाई तक हिमनदों का पिघलना, पश्चिमी चीन में नदियों और बांधों के लिए खतरा पैदा करेगा।


स्पेन की लू से 1,000 से अधिक लोगों की मौत
यूरोप के स्पेन में स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 10 दिनों में देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार होने के चलते इस साल दूसरी हीटवेव में 1,047 लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। दैनिक मृत्यु दर की निगरानी करने वाली संस्था के आंकड़ों के मुताबिक ये मौतें 10 से 19 जुलाई के बीच हुई हैं। इस हीटवेव में मुख्य रूप से बुजुर्ग प्रभावित हुए। पीड़ितों में 672 की उम्र 85 वर्ष या उससे अधिक थी। 241 की उम्र 75 से 84 वर्ष के बीच, और 88 की उम्र 65 से 74 वर्ष के बीच थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed